23 APRTUESDAY2024 4:02:53 PM
Nari

यूलिया वंतूर को छोड़ इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं सलमान, 24 साल छोटी अभिनेत्री से लड़ाया इश्क

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Dec, 2022 04:38 PM
यूलिया वंतूर को छोड़ इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं सलमान, 24 साल छोटी अभिनेत्री से लड़ाया इश्क

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फैंस की लाइमलाइट का हिस्सा बने ही रहते हैं, कभी रिश्ते को लेकर तो कभी अपने आने वाली फिल्मों को लेकर। पिछले कुछ समय से भाईजान विदेशी हसीना यूलिया वंतूर को डेट कर रहे थे। इन दिनों सलमान खान टीवी के मॉस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 को हॉस्ट कर रहे हैं। हाल ही में भाईजान को लेकर खबर आ रही है कि वह अपने से 24 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं। 

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा दबंग खान का नाम 

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपने से 24 साल छोटी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। पूजा हेगड़े सलमान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान में दिखेने वाली हैं।' इस फिल्म में पूजा सलमान खान के साथ अपोजिट रोल में दिखाई देंगी। 

PunjabKesari

ट्वीट के कारण उड़ी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें 

गौरतलब है कि दोनों के रिलेशनशिप की खबर उमैर संधू के ट्वीट के कारण उड़ रही है। उमैर संधू ने एक ट्वीट में शेयर करते हुए लिखा कि - 'ब्रेकिंग न्यूज, टाउन में एक नया कपल सामने आया है। मेघा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े के साथ प्यार हो गया है इसके अलावा सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को दो फिल्मों के लिए भी साइन कर लिया है। दोनों आजकल काफी समय भी बिता रहे हैं। इस बात की जानकारी सलमान के करीबी ने दी है।' 

 

कई हसिनाओं को डेट कर चुके हैं सलमान 

आपको बता दें कि सलमान खान इससे पहले भी कई हसीनाओं के साथ इश्क लड़ा चुके हैं। सलमान 56 की उम्र में भी सिंगल हैं। बीते दिनों सलमान खान विदेश मॉडल यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया था, लेकिन पूजा हेगड़े को डेट करने के बाद तो यह लग रहा है कि सलमान और यूलिया वंतूर के रिश्ते में दरार आ गई है। 

PunjabKesari

2023 में मचाने वाले हैं बॉक्सऑफिस पर धमाल 

वहीं अगर बात भाईजान के वर्कफ्रंट की करें तो इस साल भले ही सलमान खान को कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन साल 2023 में भाईजान बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाली हैं। 'किक 2', 'किसी का भाई किसी की जान', 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में सलमान दिखने वाले हैं। वहीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'किसी का भाई किसी की जान' में भी सलमान के साथ दिखने वाली हैं। 

PunjabKesari
 

Related News