17 MAYFRIDAY2024 8:48:46 AM
Nari

Manish Malhotra के लिए इस प्लस-साइज़ मॉडल ने किया वॉक, हॉट अदाओं से लगाई रैंप पर आग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Jul, 2023 04:16 PM
Manish Malhotra के लिए इस प्लस-साइज़ मॉडल ने किया वॉक, हॉट अदाओं से लगाई रैंप पर आग

फेमस सोशल मीडिया influencer साक्षी सिंदवानी ने हमेशा से बॉडी positivity को प्रमोट किया है, वो अपने फैशन कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं।  जिसके बाद अब वो कल रैंप पर भी फैशन का जलवा बिखेरती नजर आईं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा के लिए ब्राइडल कॉउचर present किया।

PunjabKesari

बता दें कल यानी 22 जुलाई को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने फैशन इंडस्ट्री में अपने लाजवाब 18 साल पूरे कर लिए थे, जिसका जश्न मनाते हुए celebrities ने उनके लिए रैंप वॉक किया। वहीं साक्षी की शानदार आइवरी साड़ी-लहंगा और वन-शोल्डर ब्लाउज में खूबसूरती देखकर सारे हैरान रह गए। साक्षी ने बहते हुए पल्लू, ओपन हेयर्स और minimal Jewellery के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India Today (@indiatoday)

 मनीष की खूबसूरत ड्रेस पहनकर वॉक करने पर, साक्षी ने कहा , “उनके लिए रैंप वॉक करना हमेशा मजेदार होता है। मैंने शानदार सफेद प्रिंटेड लहंगा पहना था। और मैं उसमें चलने वाली अकेली लड़की थी। मुझे  एक ही समय में बहुत शक्तिशाली और सेक्सी महसूस हुआ। सफेद एक ऐसी चीज़ है जो आपको चीजों का एहसास कराती है। यह एक ऐसा रंग है जो आपको शक्ति देता है। यह एक ऐसा रंग है जो आपको बहुत शांत महसूस कराता है। लेकिन साथ ही बहुत बोल्ड भी, क्योंकि आपने साड़ी देखी है और मेरा लहंगा बहुत खास था,  क्योंकि लहंगे की स्कर्ट पर साड़ी लिपटी हुई थी। तो इससे मुझे बहुत खास महसूस हुआ। ये ड्रेस काफी स्पेशल थी  ।"

PunjabKesari
बता दें साक्षी हमेशा से मनीष की बड़ी फैन रही हैं, जैसा कि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी और फोटोज से पता चलता है। 2021 में, साक्षी सिंदवानी ने अपने स्टाइल  फैशन के present करने का छोटा सा सपना सच हो गया और डिजाइनर उनके इस सपने का हिस्से  थे। बॉडी पॉजिटिव सेलिब्रिटी ने इंस्टाग्राम पर मनीष मल्होत्रा कॉउचर वीक में शामिल होने पर अपनी खुशी व्यक्त की, जब उन्होंने ड्रेस कलेक्शन की तारीफ भी की । 

Related News