03 MAYFRIDAY2024 10:20:07 AM
Nari

मलेशिया में दिखा गंगूबाई लुक का क्रेज, रैंप पर उतरी मॉडल्स हुबहू लगी आलिया भट्ट जैसी

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Nov, 2022 11:15 AM
मलेशिया में दिखा गंगूबाई लुक का क्रेज, रैंप पर उतरी मॉडल्स हुबहू लगी आलिया भट्ट जैसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पिछली कई ऐसी फिल्में है जो बैक टू बैक ब्लॉकबास्टर रही है। उनकी फिल्मों का बोल बाला सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में भी देखने को मिलता है। एक्ट्रेस की ऐसी ही एक फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक बार फिर से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिल्म का लाइमलाइट में बनने का कारण कुछ और नहीं बल्कि एक फैशन शो है जिसमें मॉडल्स आलिया भट्ट की लुक गंगूबाई में नजर आई। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिन्हें फैंस का भी काफी प्यार मिल रहा है। 

रैंप पर उतरी मॉडल्स ने लिया गंगूबाई लुक 

मलेशिया में Northen Haute Couture नाम का फैशन शो आयोजित किया गया था। इस फैशन शो में मॉडल्स को आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का लुक लेने के लिए कहा गया था। मॉडल्स ने व्हाइट गाउन पहने जो फिल्म में आलिया भट्ट के द्वारा पहनी गई सफेद साड़ी से काफी मैच करते थे। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों में जूड़ा बनाकर लाल गुलाब थामकर और ब्लैक सनग्लासेज लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by all about nikaswat (@nikaswat)

गंगूबाई का डायलॉग लिखा कैप्शन में 

मॉडल्स का ऐसा अवतार देखकर फैंस को आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई की याद आ गई। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। इन तस्वीरों को मिस स्टार मलेशिया ने शेयर किया था। आलिया भट्ट की फिल्म के डायलॉग  के साथ इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा कि - 'इज्जत से जीने का, किसी से डरने का नहीं।' 

 

 फैंस ने दी प्रतिक्रिया 

इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'गंगूबाई वाइब्स'

PunjabKesari

अन्य ने लिखा - 'हाय  गंगूबाई' 

PunjabKesari

एक यूजर्स ने लिखा - 'यह लुक चौका देने वाला है।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'बिल्कुल गंंगूबाई जैसी ही खूबसूरत लग रही है।' 

PunjabKesari

विवादों और विरोध के बाद भी हिट रही थी फिल्म 

आपको बता दें कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' संजय लीला भंसाली के द्वारा निर्देशित की गई है। बॉलीवुड की गौसीप क्वीन कंगना रनौत के विरोध निंदा के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सूपरहिट रही थी। फिल्म इसी साल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे फैंस का बहुत ही प्यार मिला था। 

PunjabKesari

 

 

  

Related News