15 AUGSATURDAY2026 6:30:59 AM
Nari

अगर छोटी उम्र में हो गई है Diabetes, तो 40 के बाद चार गुणा बढ़ जाएगा High BP का खतरा

  • Edited By Varsha Yadav,
  • Updated: 11 Aug, 2026 12:28 PM
अगर छोटी उम्र में हो गई है Diabetes, तो 40 के बाद चार गुणा बढ़ जाएगा High BP का खतरा

नारी डेस्क: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 56 हजार से अधिक वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि पूर्व के अनुमानों से कहीं अधिक लोग मधुमेह और उच्च रक्तचाप से एक साथ चपेट में आ रहे हैं। अध्ययन के अनुसार, 40 वर्ष की उम्र के बाद दोनों बीमारियों के एक साथ होने की आशंका तेजी से बढ़ जाती है। मैक्स हेल्थकेयर के नैदानिक अनुसंधान एवं निवारक स्वास्थ्य कार्यक्रम विभाग ने यह अध्ययन किया जिसमें जनवरी 2021 से दिसंबर 2024 के बीच दिल्ली-एनसीआर स्थित मैक्स हेल्थकेयर के चुनिंदा अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में निवारक स्वास्थ्य जांच कराने वाले 56 हजार से अधिक वयस्कों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया।
 

यह भी पढ़ें: महादेव क्यों कहलाते हैं श्मशानवासी? जानिए शिव पूजा और श्मशान के बीच का रहस्य
 

 'डायबिटीज एंड मेटाबॉलिक सिंड्रोम: क्लिनिकल रिसर्च एंड रिव्यूज' में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, करीब पांच प्रतिशत वयस्कों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप दोनों की समस्या थी।  अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि दोनों बीमारियों के एक साथ होने के मामले 40 वर्ष की उम्र के आसपास तेजी से बढ़ने लगे। यह बढ़ोतरी करीब 58 वर्ष की उम्र तक जारी रही और फिर धीरे-धीरे स्थिर होने लगी। करीब 70 वर्ष की उम्र तक ऐसे मामलों का प्रतिशत लगभग 17 प्रतिशत पहुंच गया। अध्ययन में यह भी पाया गया कि मधुमेह से पीड़ित लोगों में उच्च रक्तचाप होने की आशंका उन लोगों की तुलना में करीब चार गुना अधिक थी, जिन्हें मधुमेह नहीं था। 
 

यह भी पढ़ें: यह वायरस बारिश के मौसम में बच्चों पर करता है अटैक, बार- बार हाेने वाले बुखार पर रखें नजर
 

Researchers के अनुसार इसी तरह, उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में मधुमेह होने की आशंका उन लोगों की तुलना में करीब 2.5 गुना अधिक थी, जिन्हें उच्च रक्तचाप नहीं था । सिसर्च में उम्र और लैंगिक पहचान के आधार पर भी रुझानों का विश्लेषण किया गया, ताकि यह समझा जा सके कि उम्र बढ़ने के साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप का संयुक्त प्रभाव किस तरह बढ़ता है।  40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की व्यापक स्वास्थ्य जांच विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। 
 

Related News