25 APRTHURSDAY2024 1:40:40 PM
Nari

सुशांत केस में CBI जांच पर बोले रिया चक्रवर्ती के वकील - सत्य वही रहेगा

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 28 Dec, 2020 11:41 AM
सुशांत केस में CBI जांच पर बोले रिया चक्रवर्ती के वकील - सत्य वही रहेगा

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे तो काफी समय बीत गया है लेकिन अभी तक फैंस यह नहीं जान पाएं हैं कि एक्टर की हत्या की गई था फिर यह एक सुसाइड केस था। सुशांत के दोस्त, परिवार वाले सब एक ही डिमांड कर रहे हैं कि जल्द ही इस केस के बारे में बताया जाए और एक्टर को जल्द न्याय मिले। इस केस को सीबीआई के साथ-साथ एनसीबी भी हैंडल कर रही हैं। वहीं सीबीआई तो इस केस को 6 महीनों से देख रही है लेकिन अभी तक इस केस में कोई परिणाम सामने नहीं आया है। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे-वैसे लोग अब सीबीआई पर भी सवाल उठा रहे हैं। 

PunjabKesari

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने उठाए थे सवाल 

आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी सीबीआई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें अब इस केस में सीबीआई को जल्द किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। और उन्हें बताना चाहिए कि यह हत्या हैं या फिर आत्महत्या। वहीं अब इसी पर रिया चक्रवर्ती के वकील का भी बयान सामने आया है। 

सुशांत केस पर फिर बोले रिया के वकील 

दरअसल अब रिया के वकील ने भी इस संबंध में एक स्टेटमेंट दी है और अनिल देशमुख की बात से सहमति जताते हुए कहा है कि  ,'जब मुंबई पुलिस ने दो महीने तक जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की थी तो काफी शोर मचा था। पटना में गलत आरोपों के तहत रिया और उनके परिवार के खिलाफ  FIR दर्ज कराई गई थी। मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी, सीबीआई और पटना पुलिस अब तक रिया के खिलाफ काफी जांच कर चुकी हैं। बिना किसी सबूत के ही उन्हें एक फर्जी केस में सीबीआई ने अरेस्ट भी किया था। एक महीने तक हिरासत में रहने को मजबूर हुईं रिया का कई एजेंसियों ने उत्पीड़न किया। इसके बाद उन्हें हाई कोर्ट से बेल मिलने पर रिहा किया गया था।'

PunjabKesari

वहीं वकील ने आगे कहा , 'रिया ने भी सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में कहा था कि एक्टर की मौत शायद बिना डॉक्टरी सलाह के गलत दवाएं देने से हुई है। रिया ने आरोप लगाया था कि गलत ढंग से दवाएं लेने और ड्रग्स के कॉकटेल के चलते ऐसा हुआ है।'

सतीश मानशिंदे बोले  - सत्य एक ही रहने वाला है

PunjabKesari

इसके आगे सतीश मानशिंदे ने कहा सुशांत सिंह की मौत को 6 महीने का बीत चुके हैं। मैंने हमेशा कहा है कि केस की कोई भी जांच कर ले, लेकिन सत्य एक ही रहने वाला है। सीबीआई देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है। उसकी जांच को 4 महीने हो चुके हैं और अब उसे बताना चाहिए कि अब तक उसे क्या पता चला है और आखिर किन परिस्थितियों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। रिया के वकील ने आगे कहा अब इस केस के क्लोजर का यह सही वक्त है।सत्यमेव जयते। 

आपकी इस पर क्या राय है हमें कमेंट करके बताना न भूलें। 

Related News