27 APRSATURDAY2024 10:18:11 PM
Nari

तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, कोरोना की जंग में रतन टाटा ने दिए 500 करोड़ रुपए का दान

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 28 Mar, 2020 05:48 PM
तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, कोरोना की जंग में रतन टाटा ने दिए 500 करोड़ रुपए का दान

कोरोना वायरस की लड़ाई में पूरा भारत एक जुट होकर इस जंग को जीतना चाहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा अगर किसी का इस लड़ाई में अहम किरदार है तो वो है हमारे समाज सेवकों का। जैसे की आप सबको पता है कि बहुत-से सेलेब्स ने इस महामारी की लड़ाई में अपना योगदान दिया है। इस लिस्ट में नया नाम जुड़ चुका है और वो है रतन टाटा जी का। जी हां, उन्होंने अब तक रिकॉर्ड तोड़ते हुए  500 करोड़ रुपए का दान किया है। उन्होंने यह बात ट्वीट के जरिये साझा की है। 

COVID 19 से हो रही परेशानियों को कम करने के लिए उन्होंने यह योगदान दिया है। वहीं इससे पहले और भी लोगों ने अपना योगदान दिया है। हाल ही में कपिल शर्मा ने भी 50 लाख रुपए का योगदान दिया है। वहीं मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र सरकार को 5 करोड़ का रिलीफ फंड दिया है। 1,00,000 से ज्यादा मास्क और फ्री फूड सर्विस भी दे रहे है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और उनके भाई यूसुफ पठान ने  4,000 मास्क दान किए है। रोनित रॉय और भीष्न भी मदद करते हुए आए है। वहीं अनीता डोंगरे भी मदद के लिए सामने आई है। उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये दान किया। स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने सोमवार को COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए अपने छह महीने की सेलेरी दान देने का फैसला किया। 

Related News