29 MARFRIDAY2024 11:03:24 AM
Nari

7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, लोकलाज के डर से पहले खामोश रहे माता-पिता फिर बताई सच्चाई

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Feb, 2021 01:56 PM
7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, लोकलाज के डर से पहले खामोश रहे माता-पिता फिर बताई सच्चाई

देश में महिलाओं, बच्चियों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। देशभर में बच्चियों के साथ होने वाले अमानवीय अपराध सुनकर हर मां-बाप अपनी बेटी को घर से बाहर भेजने से पहले 100 बार सोचते हैं। हाल ही में एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सुनने के बाद आपका भी दिल सहम जाएगा।

PunjabKesari

दरअसल, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर जिले में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। डीएम, रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

यह है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के साथ नवंबर, साल 2020 में दुष्कर्म की घटना हुई थी। उस दिन बच्ची के पिता भैंस चराने गए थे और मां घर से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। तभी सिंटू ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की चीख सुन मां घर आई तो उसे बेटी को खून से लथपथ देखा।

लोकलाज के डर से नहीं दी थी सूचना

बच्ची की ऐसी हालत भी देखकर भी बच्ची के माता-पिता लोकलाज के डर से चुप रहें और पुलिस को सूचना नहीं दी। माता-पिता ने बच्ची को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया। मगर, जब अगली सुबह गांव वालों ने उन्हें समझाया तब उन्होंने गगहा थाने पहुंच सिंटू राव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद आरोपी पर एक्शन लिया गया। बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी पहले भी बच्ची को छेड़ता था लेकिन लोकलाज के डर से उन्होंने विरोध नहीं किया।

PunjabKesari

इसके अलावा बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी केस दर्द किया गया है लेकिन वह फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि बाद में पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया, जिस वजह से वह कार्यवाही से बच गया।

मुंबई में भी दर्ज है केस

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले गगहा इलाके में रहने वाला आरोपी सिंटू मुंबई में रहता था, जिस दौरान वह पॉक्सो एक्ट के तहद जेल में बंध था। जेल से छूटने के बाद वह गांव आया जहां उसने बच्चे के साथ घटना को अंजाम दिया।

PunjabKesari

Related News