08 DECMONDAY2025 5:19:14 AM
Nari

रश्मिका मंदाना का विवादित बयान, मर्दों के बारे में कहा कुछ ऐसा की उन्हें देनी पड़ी सफाई!

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 Nov, 2025 05:47 PM
रश्मिका मंदाना का विवादित बयान, मर्दों के बारे में कहा कुछ ऐसा की उन्हें देनी पड़ी सफाई!

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में एक टॉक शो में अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषों को भी कम से कम एक बार पीरियड्स का अनुभव होना चाहिए, ताकि उन्हें पता चले कि महिलाएं हर महीने किस तरह के दर्द और असुविधाओं से गुजरती हैं। इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ रिश्ते और शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। लेकिन फिलहाल उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

PunjabKesari

टॉक शो “जगमम निशचयमम रा” के दौरान होस्ट जग्गपति बाबू ने रश्मिका से पूछा कि क्या उन्हें सच में लगता है कि पुरुषों को पीरियड्स होने चाहिए। इस पर रश्मिका ने कहा, "हां, मेरा मानना है कि पुरुषों को कम से कम एक बार पीरियड्स का अनुभव होना चाहिए। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि महिलाएं हर महीने किस तरह के दर्द और हार्मोनल बदलाव से गुजरती हैं। कई बार मुझे खुद इतना दर्द होता है कि मैं बेहोश भी हो जाती हूं।"

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरफा रिएक्शन देखने को मिला। कुछ लोगों ने रश्मिका की बात का समर्थन किया और इसे लॉजिकल और संवेदनशील बताया। वहीं कुछ ने इसे गलत और पुरुषों के प्रति असंवेदनशील माना।

रश्मिका ने भी सोशल मीडिया पर सफाई दी है कि उनका बयान गलत तरीके से समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल लोगों को पीरियड्स के दर्द और महिलाओं की समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। 

Related News