25 APRTHURSDAY2024 6:24:59 AM
Nari

बीवी बबीता और बेटियों के लिए घर बेचना चाहते हैं रणधीर, जानिए क्यों एक्टर को लेना पड़ा यह फैसला?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 01 May, 2021 05:27 PM
बीवी बबीता और बेटियों के लिए घर बेचना चाहते हैं रणधीर, जानिए क्यों एक्टर को लेना पड़ा यह फैसला?

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर हाल में ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल उनकी तबीयत आगे से बेहतर है। इसी बीच खबरें सुनने को मिली है कि रणधीर कपूर अपना पुश्तैनी घर बेचने वाले है। एक इंटरव्यू में खुद रणधीर कपूर ने कहा कि वह अपना पुश्तैनी घर बेचकर पत्नी और दोनों बेटियों के साथ शिफ्ट हो जाएगे।

इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने कहा कि भाई राजीव कपूर की मौत के बाद से वह खुद को बहुत अकेला फील करते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अपना चेंबूर वाला घर बेचकर अपनी पत्नी बबीता और बेटियों करीना व करिश्मा के पास बांद्रा में शिफ्ट होने का फैसला किया है।

भाई की मौत के बाद अकेले हुए रणधीर

रणधीर कपूर इंटरव्यू में कहते हैं, ‘राजीव मेरे बेटे जैसा था, जो अक्सर मेरे साथ ही रहता था। उसका अपना पुणे में घर था, लेकिन वो ज्यादातर मुंबई में ही रहता था, लेकिन उसके निधन के बाद मैं काफी अकेला महसूस करता हूं। इसलिए अब मैं बबीता, बेबो (करीना) और लोलो (करिश्मा) के घरों के पास मूव कर रहा हूं।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

आगे एक्टर कहते हैं, ‘मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा था कि मैं जब तक चाहूं, इस (चेंबूर) घर में रह सकता हूं। लेकिन जिस दिन मैं इसे बेचना का फैसला करूंगा, मुझे अपने भाई-बहन ऋषि, राजीव, ऋतु और रीमा के साथ बिक्री की आय साझा करनी होगी और ये ठीक है। क्योंकि मैंने अपने करियर में खुद के लिए अच्छा किया है और अच्छी जगह इनवेस्ट किया है।’

पत्नी के साथ रहना चाहते है रणधीर

बता दें कि करीना के पापा रणधीर अपने पेरेंट्स व भाई-बहन को खो चुके हैं। पांच भाई-बहनों में अब सिर्फ रणधीर कपूर और उनकी बहन रीमा जैन बचे हैं, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। रणधीर अपनी पत्नी बबीता कपूर के साथ पिछले काफी सालों से अलग रह रहे हैं और अब उन्होंने वापिस पत्नी के साथ रहने का फैसला लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

फिलहाल रणधीर कपूर का मुंबई में इलाज चल रहा है। फैंस उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं क्योंकि जितनी बार भी रणधीर कपूर को स्पॉट किया गया वह नर्स के साथ ही दिखाई दिए। वह बिना सहारे के चल भी नहीं पाते ऐसे में सभी को इस महामारी के चलते उनकी चिंता है।


 

Related News