28 APRSUNDAY2024 3:38:23 PM
Nari

विदेशी शादी में भारी पड़ा प्रियंका का देसी लुक, पिंक साड़ी पहन छा गई थीं ग्लोबल स्टार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Sep, 2023 10:41 AM
विदेशी शादी में भारी पड़ा प्रियंका का देसी लुक, पिंक साड़ी पहन छा गई थीं ग्लोबल स्टार

विदेश में रहते हुए भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का दिल हिंदुस्तान  में ही है। वह मौका लगते ही अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल जीत ही लेती है। ग्लोबल स्टार होने के बाावजूद उन्हें इंडियन आउटफिट से बेहद प्यार है, तभी तो उन्होंने अपने जेठ की शादी में भी वेस्टर्न ना पहनकर साड़ी को चुना था। सालों बाद भी उनके इस लुक की चर्चाएं होती रहती हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप और बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उनका फैशन सैंस भी बेहद कमाल का है। कुछ साल पहले उनके जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की शादी में प्रियंका का साड़ी के प्रति एक बार फिर प्यार देखने को मिला था। इस दौरान जहां सभी विदेशी कपड़ों में नजर आए तो वहीं प्रियंका ने अपने इंडियन लुक से पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। 

PunjabKesari
देसी गर्ल ने इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत पेस्टल पिंक कलर की साड़ी चुनी थी, जिसे   सब्यसाची मुखर्जी के रेडी टू वेअर वेडिंग कलेक्शन से लिया गया था। ऑर्गैंजा सिल्क की इस साड़ी पर ओवरऑलो थ्रेड वर्क किया गया था, तो वहीं बॉर्डर पर सेम कलर की लेस लगी थी, जो इसे और डेलिकेट लुक दे रहा था।

PunjabKesari
मैचिंग कलर का स्लीवलेस ब्लाउज और मिनिमम मेकअप में उनका लुक गजब ढा रहा था। इसके साथ उन्होंने बालों को मिड पार्टिशन देते हुए बन बनाया था, जिस पर गुलाब के फूल लगाए गए थे। सेमी बैकलेस ब्लाउज उनके लुक पर बोल्डनेस का तड़का लगा रहा था। इसके साथ उन्होंने हेवी गहने अवॉइड करते हुए सिर्फ कानों में डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स कैरी किए थे।

PunjabKesari

Related News