26 APRFRIDAY2024 7:19:22 PM
Nari

निक से इंगेजमेंट की खबरों पर PC ने दिया एेसा जवाब, जानकर फैन्स भी हो जाएंगे हैरान

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 07 Aug, 2018 10:09 AM
निक से इंगेजमेंट की खबरों पर PC ने दिया एेसा जवाब, जानकर फैन्स भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में है। प्रियंका के फैन्स यह जानने में बहुत उत्साहित है कि क्या सच में उनकी सगाई हुई हैं या फिर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। हाल में ही इस बात को लेकर प्रियंका का रिएक्शन सामने आया है। 

दरअसल, पिछले दिनों प्रियंका निक का कॉन्सर्ट अटेंड करने सिंगापुर गई थी। इस दौरान 'चैलेंजिंग द स्टेटस क्यो एंड फॉरगेटिंग पाथ' सेशन था जो मीडिया इंटरेक्शन के लिए रखा गया था। इस बीच जब प्रियंका से निक और उनकी सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,  'मेरी जिंदगी की अधिकतर चीजें लोगों को पता है लेकिन जरूरी नहीं है कि सारी चीजें पता हो। मेरी जिंदगी का 90 फीसदी हिस्सा लोगों के लिए है लेकिन 10 फीसदी हिस्सा सिर्फ मेरा है।'
Image result for priyanka nick
इसी के साथ देसी गर्ल ने कहा,' मैं लड़की हूं और मुझे पूरा हक है कि कुछ चीजों को मैं खुद तक ही रखूं।' खबरों के अनुसार अक्टूबर में प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध सकते है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News