28 APRSUNDAY2024 11:08:09 AM
Nari

व्हाइट फैदर गाउन में दिखाया Priyanka ने हॉट अंदाज, देसी गर्ल की अदाओं पर फैंस हुए फिदा

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Jun, 2023 10:51 AM
व्हाइट फैदर गाउन में दिखाया Priyanka ने हॉट अंदाज, देसी गर्ल की अदाओं पर फैंस हुए फिदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं। भले ही देसी गर्ल इन दिनों भारत से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने से जुड़ी एक-एक अपडेट शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस इटली के बुल्गारिया होटल रोमा में शामिल हुई थी। प्रियंका बुल्गारिया के सीईओ जीन क्रिस्टोफ बाबिन द्वारा आयोजित शानदार लॉन्च में ब्रांड एंबेसडर और अपनी दोस्त जेंडाया के साथ पहुंची थी। इस इवेंट में एक्ट्रेस के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

व्हाइट फैदर गाउन में बेहद खूबसूरत दिखी प्रियंका

प्रियंका ने इवेंट में Giambattista Valli Haute Couture N20 का गाउन कैरी किया था। इस गाउन के साथ गले में डाले ग्रीन नेकलेस ने प्रियंका के लुक पर चार चांद लगा दिए।

PunjabKesari

साथ में लाइट मेकअप बालों को हाफ दो चोटी में बांध कर हेयरस्टाइल लुक कंप्लीट कियाएक्ट्रेस का ये लुक इतना प्यारा था कि सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

प्रियंका के द्वारा पहना गया बड़ा सा पेंडेंट वाला ग्रीन एमराल्ड नेकलेस लाइमलाइट में रहा। हाई हिल्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

लोगों ने की तारीफ 

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने उनकी खूब तारीफ की है। बुल्गारी इवेंट ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद।' 

PunjabKesari

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'ऐसा लग रहा है कि इनकी उम्र नहीं बढ़ रही, वैसी ही जैसी मैंने इन्हें फिल्म ऐतराज में देखा था और आज करीबन 20 साल हो गए लेकिन ये ऐसी ही है।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये 40 की हैं।'

PunjabKesari

इन फिल्मों में दिखने वाली है प्रियंका 

वहीं अगर बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो कुछ समय पहले अमेजॉन प्राइम पर उनकी सीरिज 'सिटाडेल' का पहला सीजन प्रीमियर हुआ है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ फैंस का दिल जीत लिया है। इसके अलावा अब प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सेना और इड्रिस एल्बा में दिखेंगी।  हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आने वाली हैं। 

PunjabKesari

Related News