03 MAYFRIDAY2024 2:51:54 PM
Nari

पति निक को Kiss कर रही थी प्रियंका, तभी खुद को रोक नहीं पाया दोस्त

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 25 Oct, 2020 03:03 PM
पति निक को Kiss कर रही थी प्रियंका, तभी खुद को रोक नहीं पाया दोस्त

प्रियंका और निक जोनस की जोड़ी को फैंस खूब प्यार करते हैं। दोनों की आपसी बॉन्डिंग और प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। हालांकि फैंस प्रियंका और निक की शादी की खबर को सुन कर थोड़े हैरान तो हुए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इसी बीच प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका और निक यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनका एक दोस्त भी नजर आ रहा है। दोनों को किस करता हुआ देखकर वह खुद को रोक नहीं पाता और पाउट बनाने लगता है। निकयांका की यह तस्वीर 10 महीने पुरानी है,  लेकिन हाल ही में निक ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दोस्त ग्लेन पॉवेल को जन्मदिन की बधाई दी थी। जिसके बाद यह तस्वीर वायरल हो गई। 

PunjabKesari

निक और प्रियंका की इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी पुरानी वेकेशन की है। वहीं अगर बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके ओपोज़िट एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। 

PunjabKesari

Related News