20 APRSATURDAY2024 3:49:56 PM
Nari

20 साल पहले प्रिंयका ने दिया था गलत जवाब, फिर भी बनी थीं मिस वर्ल्ड

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 Dec, 2020 12:54 PM
20 साल पहले प्रिंयका ने दिया था गलत जवाब, फिर भी बनी थीं मिस वर्ल्ड

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस के सिर पर सजे मिस वर्ल्ड के ताज को 20 साल पूरे हो गए हैं। जी हां, 30 नवंबर, 2000 को प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। लंदन के मिलेनियम डोम में इस प्रतियोगिता का आखिरी राउंड हुआ था। इस राउंड के दौरान प्रियंका से एक सवाल पूछा गया था हालांकि उसका गलत जवाब देने के बाद भी जजों ने एक्ट्रेस को मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा था।

PunjabKesari

प्रियंका से पूछा गया था ये सवाल

दरअसल, मिस वर्ल्ड के आखिर राउंड में प्रियंका से पूछा गया था कि किस जीवित महिला को आप सबसे सफल मानती हैं और क्यों? प्रियंका ने इस सवाल का जवाब देते हुए मदर टेरेसा का नाम लिया था। प्रिंयका ने अपना जवाब देते हुए कहा था, 'वैसे तो दुनिया में कई लोग हैं लेकिन जिस शख्स से मैं सबसे ज्यादा प्रभावित हूं वह मदर टेरेसा हैं। उन्हें मैं दिल से चाहती हूं, भारत के लोगों के लिए उन्होंने काम किया है। उन्होंने अपनी जिंदगी दूसरों की सेवाल करते हुए बिताई है।' 

PunjabKesari

प्रियंका के जवाब के बाद हुआ था हंगामा

प्रियंका चोपड़ा के दिए इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड बना दिया था। लेकिन मीडिया में एक्ट्रेस के दिए इस जवाब के बाद काफी बवाल मचा था। इसके पीछे की नजह यह थी कि मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर 1997 को हुआ था जबकि ये सवाल साल 2000 में प्रियंका से पूछ गया था।

PunjabKesari

आपको बता दें प्रिंयका को साल 2017 में मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने के बाद साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरो: लव स्टोर आफ अ स्पाई' से अपने बाॅलीवुड करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं प्रियंका ने हाॅलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना ली है।

Related News