बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने मंगलवार को दिल्ली में अपनी शादी की पहली रिसेप्शन दी। कल दोनों एक-साथ एप लांच इवेंट में पहुंचे।
पार्टी में दोनों स्टनिंग लुक में दिखाई दिए। प्रियंका ने लेबल राल्फ और रूसो(Ralph and Russo) की पीच कलर की ड्रेस पहनी थी। साथ में उन्होंने व्हाइट हैंडबैग कैरी किया।
कर्ली हेयर और सिंपल मेकअप उनकी लुक को कप्लीट कर रहा था। वहीं प्रियंका के पति निक ग्रे सूट में दिखाई दिए।
दो रीति-रिवाजों से की थी शादी
बता दें कि प्रियंका-निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी में परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दिल्ली में अपनी शादी की रिसेप्शन देने के बाद यह कपल जल्ह ही मुंबई में रिसेप्शन देने वाला है।