04 MAYSATURDAY2024 11:16:59 AM
Nari

सिनेमा की दुनिया के 'मसीहा' एनटी रामा राव के सम्मान में राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च किया 100 रुपये का सिक्का

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Sep, 2023 11:17 AM
सिनेमा की दुनिया के 'मसीहा' एनटी रामा राव के सम्मान में राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च किया 100 रुपये का सिक्का

भारत सरकार ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी संस्थापक नंदमुरी तारक रामारान को सम्मान देते हुए उनकी तस्वीर वाला 100 रुपये का सिक्का लॉन्च किया था। इस खास सिक्के को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया। ये सम्मान दिवंगत एक्टर और राजनेता को उनकी शताब्दी वर्ष पर दिया गया। इस मौके पर निमंत्रण एनटीआर के बेटों, बेटियों और परिवार को दिया गया था। उनके बेटे, नंदमुरी बालकृष्ण और उनका परिवार कार्यक्रम में मौजूद था। 

राष्ट्रपति ने कार्यक्रम की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आरबीसीसी में स्वर्गीय श्री एनटी रामाराव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्गीय श्री एनटी रामाराव ने तेलुगु फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध किया है। एनटीआर की लोकप्रियता एक लोक सेवक और नेता के रूप में भी उतनी ही व्यापक थी।'

PunjabKesari

रिपोर्ट्स की मानें तो नया लॉन्च किया गया 100 रुपये का ये सिक्का 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता से बना हुआ है। वहीं सिक्के के कुछ विशेष features भी हैं । इसमें 1 तरफ 3 शेर और अशोक चक्र है तो दूसरी तरफ एनटीआर की तस्वीर, साथ ही श्रद्धांजलि देने शिलालेख 'नंदमुरी तारक रामाराव सात जयंती' भी शामिल है। सिक्के पर एनटीआर की शताब्दी 1923-2023 भी लिखा है। फरवरी में एनटीआर की बेटी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने अपने पिता की जयंती पर खुलासा किया था कि परिवार उनकी 100वीं जयंती पर स्मारक सिक्का लॉन्च करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संपर्क में रहेगा। 

बता दें एनटी रामाराव ना सिर्फ नेता थे बल्कि साउथ इंडस्ट्री के बहुत बड़े एक्टर भी थे। उन्होंने 2 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी उनके नाम है।वहीं वो पद्म श्री से भी सम्मानित हो चुके हैं।

Related News