29 APRMONDAY2024 7:26:57 AM
Nari

Pregnancy में महिलाएं करें बस ये 3 एक्सरसाइज, पैरों की सूजन और पीठ दर्द जैसी परेशानियां होंगी छूमंतर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 04 May, 2023 02:58 PM
Pregnancy में महिलाएं करें बस ये 3 एक्सरसाइज, पैरों की सूजन और पीठ दर्द जैसी परेशानियां होंगी छूमंतर

PunjabKesariप्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस वजह से उन्हें कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पैरों में सूजन से लेकर पीठ में दर्द और मस्लस में खिंचाव जैसी समस्याएं इनमें शामिल होती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि महिलाओं को इन परेशानियों से बचने के लिए किसी दवा की जरूरत नहीं है। बस कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं। 

शोल्डर स्ट्रेचिंग

प्रेग्नेंसी के दौरान आप शोल्डर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को दिन में 3-4 बार कर सकती हैं। इससे अपर बॉडी पार्ट रिलैक्स होंगे और मस्लस में हो रहे दर्द में आराम मिलेगा। 
विधि: पहले एक कुर्सी पर आराम से बैठ जाएं। अब सीने को बाहर की ओर करते हुए अपने कंधों को पीछे और नीचे की तरफ सर्कल में घुमाएं। कंधे घुमाते समय जितना आसानी से हो सके, उतना बड़ा सर्कल बनाएं। इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

PunjabKesari

नेक स्ट्रेचिंग

नेक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी आपको राहत मिलेगी। इससे गर्दन की मांस-पेशियों को आराम मिलता है। इन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गर्दन की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज ज्यादा कारगर होती है, जो कंप्यूटर वर्क करती है।

विधि: सबसे पहले किसी चेयर पर आराम से बैठे और अपनी आंखें बंद कर लें। अपने सिर को दाएं कंधे का ओर झुकाएं। अब आप उसी साइड के हाथ से अपने सिर को पीछे से पकड़ें और हल्का-सा दबाव डालें। अगर अपने सिर को झुकाते हुए ऐसा करती हैं तो इससे आपकी गर्दन की मसल्स स्ट्रेच हो जाएंगा और सीधी रहेंगी। 3 से 4 सेकेंड के लिए इस अवस्था में रहें। अब दूसरी साइड से भी ऐसा ही करें।

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की थाइज मसल्स काफी टाइट हो जाती हैं। इससे उन्हें असहज महसूस होता है। ऐसे में हैमस्ट्रिंग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की जा सकती है। ये खासकर थाइज मसल्स के लिए उपयोगी है। इसके अलावा बैक पेन, पैरों के दर्द में भी ये एक्सरसाइज बहुत काम आती है।

PunjabKesari
विधि: इसे करने के लिए चेयर के ठीक सामने खड़ी हो जाएं। अपने दाएं पैर को कुर्सी के किनारे पर इस तरह से रखें कि आपके पैर की उंगलियां आसमान की ओर हों। अब बाएं पैर को जमीन पर स्थिर रखें ताकि आप सहजता से खड़ी हो सकें। अब आसानी से जितना संभव हो, उतना कुर्सी की ओर झुकें, जिससे पैरों पर खिंचाव पड़े। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। इसके बाद दूसरे पैर पर ये ही प्रक्रिया दोहराएं। 

नोट- प्रेग्नेंसी के दौरन किसी तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें। 
 

Related News