16 SEPMONDAY2024 9:56:41 AM
Nari

जाने बांसुरी से जुड़े वास्तु टिप्स, जन्माष्टमी की रात करें बांसुरी से ये 3 उपाय पूरी होंगी हर मनोकामना

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Aug, 2024 03:02 PM
जाने बांसुरी से जुड़े वास्तु टिप्स, जन्माष्टमी की रात करें बांसुरी से ये 3 उपाय पूरी होंगी हर मनोकामना

नारी डेस्क: साल 2024 में जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त, सोमवार को बड़े श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में कई विशेष धार्मिक क्रियाएँ की जाती हैं। इनमें बांसुरी से जुड़े उपाय विशेष महत्व रखते हैं। बांसुरी, भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तु है और इसे लेकर किए जाने वाले उपायों से सुख-समृद्धि में वृद्धि, ग्रह दोषों की शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 

 विधि

एक सुंदर बांसुरी लें और उसे अच्छे से साफ करें।

पूजा स्थल पर भगवान कृष्ण की मूर्ति के सामने रखें।

बांसुरी को पूजा के दौरान गंगा जल से स्नान कराएं और फिर भगवान कृष्ण को अर्पित करें।

एक चांदी की बांसुरी लें और उसे अच्छे से साफ करें।

लाल कपड़े में लपेटकर भगवान कृष्ण को अर्पित करें।

अर्पण के बाद, बांसुरी को पीले चावल के साथ बांधकर धन रखने की जगह पर रखें।

PunjabKesari

प्रसन्नता और सौभाग्य की प्राप्ति 

भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी उनकी प्रिय वस्तुओं में से एक है। जन्माष्टमी की रात बांसुरी को भगवान कृष्ण को अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि बांसुरी चढ़ाने के बाद भगवान कृष्ण उस व्यक्ति पर कृपा करते हैं, जिसके कारण उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं और उसे स्थायी सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है। इस उपाय से आपके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहेगी और आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। बांसुरी की यह पूजा जीवन की कठिनाइयों को दूर करने में सहायक होती है।

आर्थिक संकट से मुक्ति  

यदि आप जीवन में धन की अधिकता चाहते हैं, तो जन्माष्टमी की रात भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। चांदी की बांसुरी को लाल कपड़े में लपेटकर अर्पित करने के बाद, उसे उसी लाल कपड़े में कुछ पीले चावलों के साथ बांधकर तिजोरी या घर के धन रखने के स्थान पर रखें। इस उपाय से भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है और शीघ्र ही आर्थिक संकट दूर होते हैं। इससे आपके घर में धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और सुख-समृद्धि में इजाफा होगा।

PunjabKesari

स्वास्थ्य और तनाव में राहत

यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं या जीवन में अत्यधिक तनाव महसूस करते हैं, तो यह किसी तंत्र-मंत्र का प्रभाव भी हो सकता है। ऐसे में जन्माष्टमी की रात बांसुरी में शहद भरकर उसे किसी सुनसान जगह पर दबा दें। इस उपाय के लिए बांस की बनी बांसुरी का उपयोग करें। बांसुरी में शहद भरने से न केवल स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है, बल्कि तंत्र-मंत्र बाधा और ग्रह दोष भी दूर होते हैं। इस शक्तिशाली उपाय से जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर बांसुरी से किए गए ये उपाय भगवान श्री कृष्ण की कृपा को प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप न केवल आर्थिक संकट से उबर सकते हैं बल्कि स्वास्थ्य और मानसिक शांति भी पा सकते हैं।

Related News