17 JULTHURSDAY2025 12:06:46 PM
Nari

प्लेन हादसे के मलबे के बीच लोगों को दिखाई दिए भगवान जगन्नाथ, बाज को माना जा रहा है दोषी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Jun, 2025 08:50 AM
प्लेन हादसे के मलबे के बीच लोगों को दिखाई दिए भगवान जगन्नाथ, बाज को माना जा रहा है दोषी

नारी डेस्क: हाल ही में एक Air India  विमान की इमरजेंसी लैंडिंग या हादसे के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें धुएं और टूटे मलबे के बीच एक आकृति दिखाई दी ,  जो बहुत हद तक भगवान जगन्नाथ की छवि से मेल खाती थी। लोगों का कहना था कि यह आकृति बिल्कुल पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में स्थित भगवान की आंखों, मुद्रा और आभा जैसी दिख रही है।


यह तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। बहुत से लोगों ने इसे "दैवी संकेत" माना। भक्तों ने कहा कि यह दुर्घटना में भी भगवान की उपस्थिति का प्रमाण है। याद हो कि कुछ दिनों पहले   एक बाज ने मंदिर के शिखर पर लगे ध्वज को अपने पंजों में पकड़ा और उसे उड़ाकर अपने साथ ले गया, इस घटना के बाद से ही माना जा रहा था कि देश में बड़ा संकट आने वाला है। अब माना जा रहा है कि ये अहमदाबाद में आए संकट का ही इशारा था। 

PunjabKesari


जगन्नाथ मंदिर, पुरी की एक बहुत प्रसिद्ध मान्यता है कि मंदिर के ऊपर स्थित झंडा हर दिन बदला जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यह कभी हवा के विपरीत दिशा में भी लहराता है। इस झंडे को एक पंडा (सेवक) हर दिन मंदिर के शिखर पर चढ़कर बदलता है और हर बार वहां एक ईगल या पक्षी देखा जाता है जिसे लोग गरुड़ मानते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हादसे की वजह बर्ड हिट (Bird Strike) हो सकती है,  यानी उड़ते समय प्लेन से कोई पक्षी टकरा गया। जब ईगल जैसा पक्षी दुर्घटना के आस-पास देखा गया, तो लोगों ने मजाक और विश्वास के बीच, इस पक्षी को दोषी बताना शुरू किया। विशेषज्ञों का कहना है कि हादसे की तकनीकी वजहों की जांच चल रही है। वायरल तस्वीरों में आकृति का भगवान जगन्नाथ से मिलना केवल संयोग है। प्लेन क्रैश और मंदिर के झंडे या गरुड़ से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

Related News