17 MAYFRIDAY2024 6:49:49 AM
Nari

व्हेल मछलियों के जाल से यूं निकल आया पेंगुइन, समझदारी देख सब हो गए हैरान

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 19 Mar, 2021 03:31 PM
व्हेल मछलियों के जाल से यूं निकल आया पेंगुइन, समझदारी देख सब हो गए हैरान

दुनिया में उन लोगों को ज्यादा ताकतवर माना जाता है जो कद से बढ़े होते हैं। यही कुदरत का नियम है क्योंकि हमें छोटी चीज हमेशा कमजोर दिखेगी और बड़ी चीज ताकतवर। अब अगर आप से ही हम यह सवाल पूछें कि व्हेल मछली ज्यादा ताकतवर है या फिर पेंगुइन तो आपका भी जवाब व्हेल होगा लेकिन कहते हैं न कि सबसे जरूरी चीज होती है समझदारी और अगर आप समझदारी से किसी चीज को हासिल कर सकते हैं तो आपके सामने बड़े से बड़ा व्यक्ति भी कुछ नहीं कर सकता है।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो ट्रेवल ब्लोगर Matt Karsten ने अपने यूट्यूब पर भी शेयर की है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह वीडियो क्यों खास है।

PunjabKesari

पेंगुइन के पीछे पड़ी व्हेल

दरअसल छोटे से पेंगुइन के पीछे अगर व्हेल पड़ जाए तो सभी यही सोचेंगे कि व्हेल तो पक्का ही इसका शिकार कर लेगी। लेकिन अब आप पेंगुइन को भी कम मत समझिए जनाब। वायरल वीडियो अंटार्कटिका का है जहां जब पेंगुइन के पीछे बहुत सारी व्हेल पड़ गईं तो पेंगुइन खुद को बचाने की काफी कोशिश करता है।

पेंगुइन ने दिखाई समझदारी और बचा ली अपनी जान

PunjabKesari

व्हेल मछलियां तो यूं मानों पेंगुइन को आज ही खा जाए। पेंगुइन आगे-आगे और मछलिया पीछ-पीछे। खुद को बचाने के लिए कभी पेंगुइन इधर छलांग लगाता कभी उधर। कितनी बार जंप करने पर वह गिरा भी लेकिन आखिर कार लगातार प्रयास करने वालों की तो रब भी सुन लेता है और कुछ ऐसा ही हुआ उस पेंगुइन के साथ। खुद को बचाने के लिए पेंगुइन ने लगातार छलांग मारी और वह सीधे जाकर पर्यटकों की बोट में गिर जाता है। फिर वह बोट उसे वहां से दूर ले जाती है।

तो देखा आपने किस तरह छोटे से पेंगुइन ने समझदारी से खुद की जान बचा ली।

Related News