05 MAYSUNDAY2024 4:57:38 PM
Nari

अनुराग कश्यप पर कार्रवाई न होने से दुखी पायल घोष, बोलीं- क्या मैं मर जाऊं?

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 22 Dec, 2020 07:39 PM
अनुराग कश्यप पर कार्रवाई न होने से दुखी पायल घोष, बोलीं- क्या मैं मर जाऊं?

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने एक बार फिर से जांच को लेकर ट्वीट कर दिए हैं। अनुराग कश्यप पर रेप के आरोप लगाने के बाद एक्ट्रेस  ने फिल्ममेकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी लेकिन पायल पुलिस की जांच से खुश नहीं है। वहीं अब इसी संबंध में एक्ट्रेस ने कुछ ट्वीट किए हैं।

PunjabKesari

कार्रवाई न होने पर बोलीं पायल

ट्वीट करते हुए पायल ने लिखा चार महीने हो गए और मेरे द्वारा सबूत उपलब्ध कराने के बावजूद अनुराग कश्यप के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या प्रोसेस के आगे बढ़ने के लिए मुझे मरना होगा।

मुंबई पुलिस पर लगाए आरोप

इतना ही नहीं अपने अगले ट्वीट में पायल ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए लिखा इतना समय हो गया और मुंबई पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। एक अनुरोध। यह महिलाओं का मामला है और हमें जागरूक होना चाहिए कि हम क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं।


आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने 2013 में उनका रेप किया था। ऐक्ट्रेस के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज किया था। अभिनेत्री की शिकायत पर अनुराग कश्यप के खिलाफ 22 सितंबर को वर्सोवा पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने न्याय की गुहार के लिए पीएम मोदी से भी मदद मांग चुकी हैं। 

Related News