03 MAYFRIDAY2024 11:31:41 AM
Nari

सगाई के बाद पहली बार रैंप पर उतरी  परिणीति चोपड़ा, Bride To Be में दिखा गजब का कॉन्फिडेंस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 May, 2023 11:32 AM
सगाई के बाद पहली बार रैंप पर उतरी  परिणीति चोपड़ा, Bride To Be में दिखा गजब का कॉन्फिडेंस

एक बार फिर दिल्ली टाइम्स फैशन वीक की शुरुआत हो गई है, हर बार की तरह इस बार भी हसीन अदाकारा रैंप पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रहीं हैं। इसी बीच सभी की चहेती परिणीति चोपड़ा ने रैंप पर लाइमलाइट लूटने का काम किया। सगाई के बाद उनकी यह पहली रैंप वॉक थे, जिसके चलते उन पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दिया गया।

PunjabKesari
गॉर्जियस लेडी ने आज दिल्ली टाइम्स फैशन वीक में @marksandspencer के लिए रैंप वॉक किया था, इस दौरान वह काफी स्टनिंग लग रही थी। याद हो कि कुछ दिन पहले उनके मंगेतर राघव चड्डा का भी एक वीडिया सामने आया था, जिसमें वह  रैंप वॉक करते नजर आ रहे थे। 

PunjabKesari
राघव के बाद अब  परिणीति की तस्वीरें चर्चा में बनी हुई है। रेड कलर की डिजाइनर ड्रेस के साथ ब्लैक काेट कैरी कर उनका लुक काफी कूल लग रहा था। ये कलेक्शन आपके समर वेकेशन के लिए परफेक्ट है।

PunjabKesari

परिणीति चोपड़ा को ये लुक सिंपल होने के साथ- साथ काफी एलिगेंट था। इस आउटफिट में खूबसूरत लगने के साथ- साथ उनका  Confidence भी कमाल का था। Bride To Be  का ये अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हाल ही में दिल्ली के कपूरथला में हुई थी। सगाई के बाद से ही दोनों चर्चाओं में बने हुए हैं। परिणीति के फेस पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है। 
 

Related News