12 JANMONDAY2026 12:34:39 AM
Nari

शादी की तैयारियों के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे परिणीति और राघव, सुबह 5 बजे टेका माथा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Jul, 2023 10:22 AM
शादी की तैयारियों के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे परिणीति और राघव, सुबह 5 बजे टेका माथा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप (आम आदमी पार्टी) के सांसद राघव चड्ढा सगाई के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। माना जा रहा है कि ये लव बर्ड जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इन खबरों के बीच दोनों देर रात अमृतसर पहुंचे, जहां श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए ।

PunjabKesari
सगाई के बाद दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं इसी बीच कपल भविष्य के लिए दुआएं मांगने गोल्डन टेंपल  पहुंचा। इस दौरान दोनों भक्ति में डूबे दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि  राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे।

PunjabKesari


सुबह तकरीबन 5 बजे से पहले ही दोनों गोल्डन टेंपल पहुंच गए। हर बार भी दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। इस दौरान  परिणीति  जहां ऑफ वाइट क्रीमिश सूट में नजर आई तो, वहीं राघव कुर्ता-पायजामा व स्लीव लैस जैकेट पहने दिखे। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका।

PunjabKesari
हालांकि कपल ने इस दाैरान दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। यही कारण है कि दोनों ने अलसुबह आना सही समझा। याद हो कि कुछ दिन पहले नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों ने सगाई की थी। अब खबरें है कि अब कपल ने शादी के लिए वेन्यू सेलेक्ट कर लिया है। बस अब फैंस को उस शुभ दिन का इंतजार है।

Related News