03 MAYFRIDAY2024 3:19:43 AM
Nari

हाथों में हाथ डाले शादी के बाद पहली बार सामने आए Ragneeti, चेहरे की स्माइल ने जीता दिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Sep, 2023 03:55 PM
हाथों में हाथ डाले शादी के बाद पहली बार सामने आए Ragneeti, चेहरे की स्माइल ने जीता दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर में पूरे रॉयल अंदाज में शादी रचाई है। ब्राइडल बनी परिणीति की तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया जहां एक्ट्रेस ने बेज कलर का हैवी एम्बोलेशिड लहंगा शादी में पहना था वहीं दूल्हे राजा राघव चड्ढा व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी सुंदर लग रहे थे। उदयपुर में शादी के बाद अब दोनों पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। दोनों की प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। नए जोड़े को देख फैंस दोनों पर खूब प्यारे लुटाते दिख रहे हैं।

पिंक टाप में दिखी परिणीति 

शादी के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लग रहे थे। एक्ट्रेस एकदम सिपंल लुक में नजर आई। उन्होंने ब्लू कलर की जींस के साथ पिंक टॉप और मैचिंग श्रग पहना। बालों को खुला छोड़, मांग में सिंदूर लगाए परिणीति काफी प्यारी लग रही हैं।  वहीं दूल्हे राजा राघव चड्ढा व्हाइट कलर की शर्ट, ब्लैक पेंट और ब्लैक चश्मे में काफी सुंदर दिख रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है और कपल का बॉन्ड काफी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फैंस ने बरसाया प्यार 

न्यूली वेड्स कपल को देखने के बाद यूजर्स उन्हें बधाई देते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बधाई हो आप दोनों साथ में बहुत ही प्यारे लग रहे हो।'

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'कपल को बधाई हो।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'यह बहुत ही प्यारी लग रही है।'

PunjabKesari

अन्य ने लिखा - 'प्यारी जोड़ी है।' 

PunjabKesari

दिल्ली के लिए रवाना हुआ कपल 

यह तस्वीरे दोनों की वेन्यू से आई हैं जहां दोनों उदयपुर से दिल्ली जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होगी और इसके बाद एक और रिसेप्शन पार्टी मुंबई में होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News