28 APRSUNDAY2024 4:50:07 AM
Nari

त्योहारों पर नई-नवेली दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये Outfits, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पीरेशन

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Oct, 2022 04:38 PM
त्योहारों पर नई-नवेली दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये Outfits, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पीरेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ अपने दमदार फैशन से भी लाइमलाइट बटोरती हैं। एक्ट्रेस के एवरग्रीन फैशन फैंस का काफी पंसद भी आते हैं। त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। इस मौके पर महिलाएं संजने-संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अगर आप भी इस त्योहार पर अपनी आउटफिट्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो इन बॉलीवुड दीवाज से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। खासकर नई नवेली दुल्हनें इस तरह के आउटफिट्स शादी में ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड दीवाज के कुछ ऐसे ही एवरग्रीन ड्रेसेज के बारे में...

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण की अगर बात करें तो एक्ट्रेस अपने अलग अंदाज और फैशन के जरिए लोगों के सुर्खियों का हिस्सा बनी ही रहती हैं।  आप  एक्ट्रेस की तरह रेड कलर की यह साड़ी ट्राई कर सकते हैं। साथ में इस तरह के व्हाइट नेकलेस के साथ आप अपने लुक कंप्लीट कर सकते हैं। 

PunjabKesari

करिश्मा कपूर 

कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर भी अपने दमदार फैशन से सुर्खियां बटौर ही लेती हैं। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप करिश्मा की तरह येलो और पिंक कलर की ट्रेडिशनल साड़ी पहन सकती हैं। बालों में गजरा लगाकर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती है। 

PunjabKesari

विद्या बालन 

विद्या बालन का साड़ी लुक भी आप किसी त्योहार में ट्राई कर सकती हैं। अगर आप कुछ स्टाइलिश साड़ी पहनना चाहती हैं तो इस तरह का ब्लैक व्हाइट साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह का साड़ी लुक आप किसी भी नवेली दुल्हन के लुक को चार-चांद लगा देगा। 

PunjabKesari

काजोल 

काजोल भी ट्रेडिशनल वियर्स में काफी स्टाइलिश दिखती हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर कुछ स्टाइलिश वियर करना चाहते हैं तो इस तरह की पिंक और ग्रीन साड़ी आप ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन और पिंक साड़ी के साथ आप अपने लुक पर चार-चांद लगा सकती हैं। 

PunjabKesari

कंगना रनौत 

गौसिप क्वीन कंगना रनौत से भी आप इंस्पीरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह ब्लैक और सिल्वर साड़ी आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। हाई बन और गोल्डन नैकलेस के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा 

अगर आपको चमकीले कपड़े पसंद हैं तो आप इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। अनुष्का शर्मा की सी-ग्रीन साड़ी से आप इंस्पीरेशन ले सकती हैं। साथ में एक्ट्रेस ने सिंपल नेकलेस और इयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। नई नवेली दुल्हनों का लिए एक्ट्रेस का यह लुक एकदम बेस्ट है।

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा 

आप मलाइका की तरह पिंक साड़ी भी त्योहारों में ट्राई कर सकती है। हाई बन और मिनिमल मेकअप के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। मलाइका की तरह बालों में फूलों वाला गजरा लगाकर आप अपना लुक कंप्लीट कर सकते हैं। 

PunjabKesari

आलिया भट्ट 

अगर आप फेस्टिवल सीजन में कुछ ज्यादा हैवी नहीं पहनना चाहती तो मॉम टू बी आलिया भट्ट की तरह ग्रीन और ब्लू फ्रॉक सूट ट्राई कर सकती हैं। बालों में गजरा और हाई बन के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय बच्चन 

आप ऐश्वर्या राय बच्चन के इस लुक से भी इंस्पीरेशन ले सकती हैं। रेड ट्रेडिशनल साड़ी आप त्योहारों पर ट्राई कर सकती हैं। फ्लावर वर्क रेड लहंगा और नेकलेस लुक के साथ आप अपनी लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। 

PunjabKesari

 

Related News