05 MAYSUNDAY2024 4:18:56 AM
Nari

Snake Island: इस जगह पर इंसान नहीं, सिर्फ सांपों का है राज!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Jan, 2023 01:41 PM
Snake Island: इस जगह पर इंसान नहीं, सिर्फ सांपों का है राज!

हमारे आसपास ऐसा कई जगहें मौजूद हैं, जो रोमांच और अजूबों से भरी हुई हैं। कई जगहों तो ऐसी है जहां पर प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है, तो वहीं कई जगह ऐसी भी हैं जो जोखिमों से भरी हुई हैं। क्या आपने कभी ऐसी जगहों के बारे में सुना है, जहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरों से खाली नहीं है। इस जगह पर इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके जिंदा वापस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

PunjabKesari

इस आइलैंड पर है 4000 से ज्यादा सांप  

दरअसल ये खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे स्नेक आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है।इस आइलैंड का वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा' है। वैसे दूर से तो देखने में यह आइलैंड काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं। स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप यहां मिलते हैं। इस प्रजाति के सांपों के पास उड़ने की भी क्षमता होती है। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है। आपको बता दें कि इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं।

PunjabKesari

आम लोगों के लिए ये आइलैंड पर जाना है प्रतिबंधित 

 ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर के रखा है। स्नेक आइलैंड पर केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों  को ही शोध के लिए जाने की अनुमति है। हालांकि वो भी केवल तटीय इलाके में ही शोध करके लौट आते हैं। आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने की हिम्मत उनकी भी नहीं होती है।  हालांकि चोरी-छुपे कुछ शिकारी भी इस आइलैंड पर जाकर अवैध रुप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते हैं। यहां मिलने वाले गोल्डेन लांसहेड वाइपर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपये है।

PunjabKesari

Related News