
नारी डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर डांसर Nora Fatehi के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है। गाने के लिरिक्स को लेकर लोग इसे अश्लील बता रहे हैं। इतना ही नहीं, सिंगर Armaan Malik ने भी इस पर नाराज़गी जाहिर की है।
गाने को लेकर क्यों हो रहा विवाद
नोरा फतेही अपने दमदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं और उनके गाने अक्सर वायरल होते हैं। लेकिन इस बार उनका नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। यह गाना अपकमिंग फिल्म KD: The Devil का हिस्सा है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसके बोल को लेकर आपत्ति जताई और इसे अश्लील बताया।

Armaan Malik ने जताई नाराज़गी
गाने के वायरल होते ही Armaan Malik ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर लिखा कि उन्होंने इस गाने को दोबारा सुना ताकि कंफर्म कर सकें कि उन्होंने सही सुना है या नहीं। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि आजकल कमर्शियल गानों की राइटिंग का स्तर काफी गिर गया है। उनके इस बयान के बाद विवाद और बढ़ गया।
गाने में दिखा नोरा का ग्लैमरस अंदाज़
इस गाने में Nora Fatehi घाघरा-चोली में अपने सिग्नेचर डांस स्टाइल में नजर आ रही हैं। उनके साथ अभिनेता Sanjay Dutt भी दिखाई दे रहे हैं। गाने को सिंगर मंगली ने गाया है और इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। फिल्म KD: The Devil 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में Ramesh Aravind, V. Ravichandran और Shilpa Shetty भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।