19 MARWEDNESDAY2025 10:34:06 PM
Nari

नीता अंबानी की साड़ी बनाने में कारीगरों को लगे इतने दिन, आखिर क्या है ऐसा खास?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 Mar, 2025 12:37 PM
नीता अंबानी की साड़ी बनाने में कारीगरों को लगे इतने दिन, आखिर क्या है ऐसा खास?

नारी डेस्क: नीता अंबानी का साड़ियों से प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह अक्सर अपने फैशन और साड़ी के लुक्स से लोगों का दिल जीतती हैं। हाल ही में एक बार फिर वह अपनी साड़ी के लुक्स से सुर्खियों में आईं। नीता अंबानी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ जामनगर में वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के उद्घाटन के दौरान दो शानदार साड़ियां पहनीं। इनमें से एक साड़ी खासतौर पर चर्चा में रही, जिसे 7 महीने में 7 कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था।

7 महीने में बनी पटोला साड़ी

नीता अंबानी की यह साड़ी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई थी। यह साड़ी डबल इकत पटोला साड़ी है, जिसे "अदतला" डिजाइन कहा जाता है। इस साड़ी पर नौ अलग-अलग प्रकार के डिज़ाइन बनाए गए हैं और इसमें पारंपरिक डाइंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी को बनाने में 7 महीने का समय लगा, जिसमें सात कारीगरों ने बहुत मेहनत से पैटर्न तैयार किया। साड़ी की खासियत इसका रंग था, जो पिंक था और इसे ब्लू, व्हाइट, येलो और ग्रीन कलर के पैटर्न से सजाया गया था। साड़ी का पल्लू बहुत खूबसूरती से ड्रैप किया गया था और बॉर्डर को लेस से फिनिश किया गया था, जो उसे और भी स्टाइलिश बना रहा था।

PunjabKesari

जूलरी का भी था शानदार चयन

नीता अंबानी अपनी जूलरी से भी कभी पीछे नहीं रहतीं। उन्होंने इस लुक में भगवान गणेश के लॉकेट वाला पेंडेंट और रिंग पहनी, जो अल्ट्रा रेयर शंख मोतियों से तैयार किया गया था। साथ ही, उन्होंने हाथों में बेशकीमती कंगन पहने थे, जो उनकी रईसी को और भी दिखा रहे थे।

ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के साड़ी और ब्लाउज लुक्स को लड़कियां कर रही हैं कॉपी, फैशन का नया ट्रेंड!

मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी

नीता अंबानी ने अपने दूसरे लुक में मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी पहनी, जो बंगाल के टेक्सटाइल हेरिटेज को सलाम करती थी। इस साड़ी को पारंपरिक तरीके से हाथ से ब्लॉक प्रिंटिंग करके तैयार किया गया था। क्रीम कलर की इस साड़ी के दोनों बॉर्डर्स पर पिंक और ऑरेंज रंग था, और पल्लू पर खूबसूरत पैटर्न बनाए गए थे। साड़ी के डिज़ाइन में सफेद हाथी की कढ़ाई भी बेहद आकर्षक थी।

PunjabKesari

स्टाइल और जूलरी का कमाल

नीता ने सिल्क साड़ी के साथ तीन लेयर वाले नेकपीस पहने, जिसमें रूबी की माला, गोल्ड चैन और ग्रीन मोतियों वाला नेकपीस शामिल था। उनके कुंदन के ईयररिंग्स और कंगन ने लुक को और भी क्लासी बना दिया। साथ ही, हीरे की अंगूठी ने उनके लुक को और भी चमकदार बनाया।

मेकअप और हेयरस्टाइल

नीता ने अपने दोनों लुक्स में मेकअप को सटल और मिनिमल रखा, जिससे उनके फीचर्स खूबसूरती से उभर कर आए। उन्होंने पटोला साड़ी के साथ खुले बाल रखे और साइड पार्टीशन करके गजरा लगाया, जबकि मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने बन बनाकर उसे स्टाइल किया। माथे पर बिंदी ने उनकी देसी अदा को और भी सुंदर बना दिया।

PunjabKesari

इन दोनों लुक्स में नीता अंबानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह साड़ियों और जूलरी में कितनी स्टाइलिश और फैशनेबल हैं।
 

 

 


 

Related News