28 APRSUNDAY2024 7:33:22 AM
Nari

प्यारी सी तस्वीर शेयर कर नीतू ने किया पति ऋषि कपूर को बर्थडे विश, फैंस बोले - 'आप हमेशा....'

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Sep, 2022 12:11 PM
प्यारी सी तस्वीर शेयर कर नीतू ने किया पति ऋषि कपूर को बर्थडे विश, फैंस बोले - 'आप हमेशा....'

दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर ने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ उन्होंने कई लोगों का दिल जीता था। आज भी लोग ऋषि कपूर को भूल नहीं पाए हैं। एक्टर की आखिरी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' ने फैंस के आंखें नम कर दी थी। 30 अप्रैल 2020 को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज ऋषि कपूर का जन्मदिन है। पति के जन्मदिन पर पत्नी नीतू कपूर ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर एक्टर को याद किया है। नीतू के द्वारा शेयर की गई तस्वीर देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। 

PunjabKesari

प्यारी सी तस्वीर शेयर कर किया पति को याद 

नीतू कपूर ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर पति को याद किया है। नीतू ने बहुत ही खूबसूरत और अनसीन तस्वीर पति ऋषि कपूर की शेयर की है। तस्वीर में यहां ऋषि कपूर ने ओवर साइज पिंक कलर का चश्मा लगाया हुआ है। वहीं नीतू कपूर भी मस्टी कलर के स्कार्फ में काफी सुंदर लग रही हैं। दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। नीतू इस तस्वीर में ऋषि पर प्यार जताती नजर आ रही हैं। नीतू के द्वारा शेयर की गई अनसीन तस्वीर देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। 

 

फैंस और कई सितारों ने किए कमेंट 

नीतू कपूर के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस भी कमेंट करते नजर आ रहे हैं। फैंस ऋषि कपूर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'जन्मदिन मुबारक ऋषि जी, आप हमेशा याद किए जाएंगे।' 

PunjabKesari

दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि -  'जन्मदिन मुबारक हो आपको सर, आप यहां भी हो हमेशा खुश रहो।' 

PunjabKesari

इसके अलावा नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी ने भी मां द्वारा शेयर की गई तस्वीर में हर्ट वाला इमोजी शेयर किया। 

PunjabKesari

आलिया भट्ट की मां सोनी रजदान ने भी नीतू की पोस्ट पर हर्ट वाला इमोजी शेयर किया है। 

PunjabKesari

फिल्म बॉबी के सेट पर हुई थी नीतू और ऋषि की मुलाकात 

खबरों की मानें तो नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात फिल्म बॉबी के दौरान हुई थी। दोनों की ये पहली मुलाकात कुछ याद खास नहीं रही। इसके बाद फिल्म जहरीला इंसान में दोनों साथ में नजर आए थे। नीतू और ऋषि के बीच छोटी-मोटी नोंक-झोंक चलती ही रहती थी। जिसके बाद नोंक-झोक प्यार में बदल गई। नीतू और ऋषि के प्यार के चर्चे इंडस्ट्री में भी आम होने लगे थे। बात राजकपूर तक भी पहुंच गई थी, जिसके बाद उन्होंने ऋषि से कहा था कि -'अगर वह नीतू को पसंद करते हैं तो उनसे शादी क्यों नहीं कर लेते।' इसके बाद 22 जनवरी 1980 को नीतू और ऋषि कपूर की शादी हुई थी। माना जाता है कि दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी में कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे। 

PunjabKesari

Related News