29 APRMONDAY2024 10:30:59 AM
Nari

5 साल के बेटे को याद करके रो पड़े Munawar Faruqui! बोले- 'वो अब...'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Oct, 2023 06:37 PM
5 साल के बेटे को याद करके रो पड़े Munawar Faruqui! बोले- 'वो अब...'

 

इन दिनों हर तरफ बस बिग- बॉस 17 के चर्चे हैं। शो में एक से बढ़कर एक मजेदार contestants आए हुए हैं और शो में अपनी जगह बनाने के लिए रोज कुछ न कुछ अलग कर रहे हैं। जहां कोई लड़ाई करके फुटेज ले रहा है तो कोई सब से दोस्ती करके आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।

PunjabKesari

 लेकिन इन सब में से जो सब से ज्यादा उभरकर आ रहे हैं वो है मुनव्वर फारुकी, जो अपवे रियल पर्सनैलिटी दिखा कर लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनकी शायरी खासकर के लोगों को बहुत पसंद आ रही है। वहीं अब शो में वो अपने 5 साल के बाद को याद करके रो पड़े। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि मुनव्वर ने शादी की थी, लेकिन कुछ अनबन के चलते बात तलाक तक चली गई। लेकिन वो अपने बेटे को शो में बहुत मिस कर रहे हैं और ये बात उन्होंने नील भट्ट के साथ शेयर की। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें मुनव्वर कहते देखे जा सकते हैं- मेरा एक 5 साल का बेटा है। अब वो मेरे पास है। मैं उसे बहुत मिस करता था। 

लेकिन अब आखिरकार वो मेरे साथ है। पिछले 3-4 महीने जो गुजरे हैं, उससे मैं इतना कनेक्ट हो गया हूं कि मुझे उसकी याद आ रही है। वो पूरे टाइम मेरे साथ है। वो मुझे काफी अलग तरीके से हिट करता है। बता दें मुनव्वर ने कंगन के शो 'लॉकअप' में इस बात का खुलासा किया था कि उनका एक बेटा है।

PunjabKesari

 मुनव्वर ने बताया था कि उनकी कम उम्र में ही शादी हो गई थी। लेकिन वो पत्नी से अलग हो गए हैं। उनके तलाक का केस चल रहा है। लॉकअप शो को भी फैंस इंट्रोड्यूस किया था। अब गर्लफ्रेंड संग मुनव्वर का ब्रेकअप हो गया है या फिर दोनों अभी भी साथ हैं, ये कहना मुश्किल है। 

 

 

 

 

Related News