20 APRSATURDAY2024 3:06:27 AM
Nari

शिशु को पिलाएं दाल का पानी, आयरन की कमी पूरी होकर मिलेगा भरपूर पोषण

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Jan, 2021 03:04 PM
शिशु को पिलाएं दाल का पानी, आयरन की कमी पूरी होकर मिलेगा भरपूर पोषण

छोटे बच्चे की देखभाल के साथ उसके आहार का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इससे उसका बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है। ऐसे में बात बच्चे के खाने की करें तो 6 महीने तक तो शिशु के लिए मां का दूध संपूर्ण आहार माना जाता है। मगर इसके बाद बच्चे का विकास होने के साथ दांत भी निकलने लगते हैं। ऐसे में उसे ठोस चीजें खाने को दी जा सकती है। इसके लिए शिशु को मूंग दाल का पानी पिलाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे उसके आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स आदि जरूरी तत्व मिलने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में मूंग दाल के पानी से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका...

यूं तैयार करें दाल का पानी...

 

सामग्री-

मूंग दाल- 1 कटोरी
हल्दी- चुटकीभर 

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 बार धोकर करीब 15 मिनट तक भिगोएं। 
2. अब कुकर में दाल, हल्दी और जरूरत अनुसार पानी डालकर मिलाएं। 
3. 3-4 सीटी बजने के बाद इसे भांप में रहने दें। 
4. बाद में गली हुई दाल को मैश करें।

शिशु को खिलाने का सही तरीका...

- अगर आपका शिशु 6 महीने का है तो दाल में पानी मिलाकर इसे पतला करके बच्चे को खिलाएं। आप चाहे तो उसे सिर्फ दाल का पानी छान कर ही पिला सकते हैं।
- 7-8 महीने के बच्चे को मैश्ड दाल खिला सकते हैं। 
- इसके अलावा ब्लेंडर की मदद से इसे गाढ़ा करें। फिर इसमें उबला पानी मिलाकर बच्चे को खिलाएं। 

PunjabKesari

मूंग दाल का पानी पीने के फायदे...

- आयरन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर मूंग दाल का सेवन करने से बच्चे को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाएंगे।
- मूंग दाल में फाइबर अधिक होने से इससे कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी आदि परेशानियों से आराम रहता है। 
- यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में इसे पीने से बच्चा का दिल मजबूत होने में मदद मिलती है।
- पोषक तत्वों से भरपूर मूंग दाल बच्चे के मांसपेशियों में हड्डियों में मजबूती दिलाएगी। 
- इससे बच्चे की इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। 

PunjabKesari
-  शिशु के बेहतर विकास होने में मदद मिलेगी। 
- यह पचाने में सही होता है। ऐसे में यह बिना किसी परेशानी से बचा पचा लेगा। 
- इसमें आयरन होने से बच्चों में खून की कमी दूर होगी। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर सुस्ती व फुर्ती आने में मदद मिलेगी।

नोट: छोटे बच्चों को नमक की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में दाल के पानी में इसे ना डालें। 

Related News