30 APRTUESDAY2024 11:23:22 AM
Nari

Momos के दीवाने हैं तो हो सकती हैं ये परेशानियां

  • Updated: 21 Mar, 2017 01:14 PM
Momos के दीवाने हैं तो हो सकती हैं ये परेशानियां

सेहत : मैदे और सब्जियों से बने मोमोज बहुत स्वाद होते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक कई लोगों को यह बहुत पसंद होते हैं। मोमोज बनाने के लिए मैदे की लोई बनाकर उसमें सब्जियों को बारीक काट कर भरा जाता है और इसे स्टीम देकर या फ्राई करके पकाया जाता है। मैदे में फाइबर नहीं होता, इसे सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेंजोइल परऑक्साइड से ब्लीच किया जाता है जो शरीर को बहुत नुकसान देता है क्योंकि मोमोज में भी मैदे का ही इस्तेमाल होता है इसलिए इसको खाने के कई दुष्प्रभाव होते हैं। आइए जानिए इसके सेवन से और कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

- मैदे में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है इसलिए मोमोज खाने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे डायबिटीज होने का खतरा हो जाता है।

- इसमें फाइबर नहीं होता जिससे इसे खाने से कब्ज हो जाती है और सिर दर्द और गैस जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

- मोमोज खाने से खून में ग्लूकोज जमने लगता है जिससे गठिया और दिल संबंधी बीमारियां हो जाती है।

- जो लोग रोजाना मोमोज या मैदे से बनी चीजें खाते हैं उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिससे वह हमेशा बीमार रहते हैं।

- मोमोज को जब पकाया जाता है तो मैदे में से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है। इससे शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

Related News