05 MAYSUNDAY2024 4:28:12 PM
Nari

Matrimonial Site पर मिली लड़की, प्यार के जाल में फंसा IT कर्मचारी से लूटे 91.75 लाख रुपये

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 Jul, 2023 02:55 PM
Matrimonial Site पर मिली लड़की, प्यार के जाल में फंसा IT कर्मचारी से लूटे 91.75 लाख रुपये

आज के जमाने में मैट्रिमोनियल साइट ही जोड़ियां बनाने वाले पंडित का काम कर रहे हैं दो लोग आजकल मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ही मिलकर शादी करने का फैसला करते हैं, लेकिन स्क्रीन के पीछे बैठे लोग जिससे आप बात कर रहे हैं, उनका इरादे नेक हैं या नहीं, ये कोई नहीं बता सकता है। आजकल के फास्ट सोशल मीडिया के जमाने ने लोग हर पल के अजनबी से अपनी जिंदगी की निजी बातें शेयर रहे होते हैं, जो हमें खतरे में डाल सकता है और ऐसा ही कुछ हुआ पुणे में रहने वाले एक आइटी कर्मचारी रवि के साथ जो शादी के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर लड़की ढूंढ रहा था। जहां पर वो एक लड़की से मिले जिसने  अच्छा निवेश करवाने के लालच देकर उससे करीब 91.75 लाख रुपए ठग लिए। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में पीड़ित ने पुणे कि साइबर क्राइम यूनिट को शिकायत की है। रवि का कहना है कि मैट्रिमोनियल साइट पर लड़की ने उसे अपनी बातों में लगाया औऱ करीब 91 लाख रुपए की ठग लिए।

PunjabKesari

तीन बार में ट्रांसफर करवाएं 91.75 लाख

पुलिस को दी गई शिकायत में रवि  ने बताया उसकी लड़की से बात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए इसी साल फरवरी महीने से शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों काफी देर तक आपस में बातचीत करते थे। उस लड़की ने निवेश करवाने का झांसा देकर तीन बार में करीब 91 लाख 75 हजार लड़के से ट्रांसफर करवा लिया। आरोपी महिला ने रवि से कहा था कि निवेश करने पर उसे अच्छा मुनाफा होगा। 

PunjabKesari

 शादी के लिए ढूंढ रहा था रवि 

रवि बताते हैं कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर इसी साल फरवरी महीने में उसने अपनी आईडी बनाई थी। जहां पर एक महिला के साथ उसकी बातचीत शुरू हो गई।  दोनों में प्रेम प्रसंग चला और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। उक्त आरोपी महिला ने पीड़ित का विश्वास जीतकर उससे पैसे ठग लिया और फिर गायब हो गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Related News