02 MAYTHURSDAY2024 9:12:43 AM
Nari

अर्जुन पर प्यार लुटाती दिखी Malaika, बर्थडे पर तस्वीरें शेयर कर लिखा एक Special Note

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Jun, 2023 05:52 PM
अर्जुन पर प्यार लुटाती दिखी Malaika, बर्थडे पर तस्वीरें शेयर कर लिखा एक Special Note

आज बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने बर्थडे से पहले बीती रात एक पार्टी रखी थी जिसमें मलाइका अरोड़ा भी नजर आई थी। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही थी। इसी दौरान कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अर्जुन को जन्मदिन की बधाई दी है। बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा एक्टर के लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ अर्जुन के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अलग-अलग पोज देते हुए नजर आए अर्जुन

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।  इन तस्वीरों में अर्जुन अलग-अलग मूड में नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में जहां अर्जुन कपूर खुले आसमान के नीचे पहाड़ों के बीच दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में अर्जुन किसी नदी के पास खड़े दिख रहे हैं। वहीं तीसरी मलाइका के घर की हैं जिसमें एक्टर बिना कपड़ों के दिख रहे हैं। चौथी तस्वीर में अर्जुन सड़क पर छाते के साथ दिख रहे हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में एक्टर कोट पैंट पहन काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

लिखा प्यारा सा कैप्शन 

तस्वीरें शेयर करने के साथ मलाइका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन, मेरे थिंकर, मेरे नासमझ, मेरे शॉप होलिक और मेरे हैंडसम अर्जुन कपूर।' अपने लेडी लव की प्यारी विश का जवाब देते हुए अर्जुन कपर ने हर्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं।  

PunjabKesari

बर्थडे पार्टी में जमकर नाची मलाइका 

इससे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें मलाइका अपने ब्वॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में खूब डांस करती दिखी थी। व्हाइट एंड रेड गाउन पहने माला ने 'छैय्या-छैय्या' गाने पर जमकर थूमके लगाए थे। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस के डांस पर उनके दोस्त पीछे से हूटिंग करते भी दिखे थे। 

 

Related News