19 APRFRIDAY2024 12:46:14 AM
Nari

बॉलीवुड में क्यों दुखी हो गई थी महाभारत की कुंती?

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 21 May, 2020 07:08 PM
बॉलीवुड में क्यों दुखी हो गई थी महाभारत की कुंती?

बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी लोगों की मन पंसदीदा शो महाभारत इस लॉकडाउन में लोगों का खूब मनरोंजन कर रही है। कोरोना के कारण फिलहाल किसी भी सीरियल की कोई शूटिंग नहीं हो रही है इसी वजह से सरकार ने ये फैसला लिया। अब लोग इन शोज को बेहद प्यार दे रहे हैं। बात अगर इस शो के किरदारों की करें तो लोग हर एक किरदार को बेहद पंसद कर रहे हैं। वहीं महाभारत के कई किरदारों का आज तक स्टारडम बना हुआ है लेकिन कई ऐसे सितारे भी है जो मानो गुम से हो गए है। इसमें महाबारत की 'कुंती' यानि नाज़नीन भी शामिल हैं जो आज इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हैं।

PunjabKesari

आपको तो पता ही होगा कि महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वाली 70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस थी। नाजनीन ने 1972 में आई फिल्म 'सा-रे-गा-मा-पा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि नाजनीन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर की सबसे करीबी फ्रेंड में से थीं। दोनों ने साथ में ही पढ़ाई की।

PunjabKesari
नाजनीन ने अपने फिल्मी सफर में तकरीबन 22 से ज्यादा फिल्मों में काम किया लेकिन अब वो अचानक इस इंडस्ट्री से दूर हो गई है। महाभारत में आने से पहले नाजनीन अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती थी लेकिन जबसे उन्होंने महाभारत में कुंती का रोल किया तबसे उनकी इमेज में काफी बदलाव आय़ा है।

लेकिन, अब नाजनीन मानो कहीं गायब सी हो गई हैं। वे कहां है और किस हालात में किसी को नहीं पता। उन्हें फिल्मी पर्दे से दूर हुए कोई कम समय नहीं हुआ वे करीब 32 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं।

Related News