06 FEBFRIDAY2026 1:32:59 PM
Nari

बालों को हेल्दी और घना बनाए रखेंगी माधुरी दीक्षित की ये सिंपल टिप्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 06 Feb, 2026 12:02 PM
बालों को हेल्दी और घना बनाए रखेंगी माधुरी दीक्षित की ये सिंपल टिप्स

नारी डेस्क : 58 साल की उम्र में भी बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और एनर्जी लोगों को हैरान कर देती है। उनकी मुस्कान, डांस मूव्स और ग्लो आज भी फैंस को दीवाना बना देते हैं। माधुरी न सिर्फ फिटनेस पर ध्यान देती हैं, बल्कि स्किन और बालों की केयर को भी अपनी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा मानती हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में माधुरी दीक्षित ने बालों को हेल्दी, मजबूत और चमकदार बनाए रखने के लिए कुछ बेहद आसान लेकिन असरदार टिप्स साझा किए हैं, जिन्हें आप भी आसानी से अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

हेल्दी बालों के लिए माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाइल

माधुरी खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से योग, मेडिटेशन और वर्कआउट करती हैं। इसके साथ-साथ वे मानती हैं कि अच्छे बाल सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से हेल्दी होने पर ही मिलते हैं।

PunjabKesari

बालों को हेल्दी रखने के लिए माधुरी दीक्षित के सिंपल टिप्स

भरपूर पानी पीना है बेहद जरूरी

माधुरी के मुताबिक, बालों की हेल्थ के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बाल जड़ों से मजबूत रहते हैं और ड्राइनेस कम होती है।

सही विटामिन्स लेने की सलाह

माधुरी बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों पर भी जोर देती हैं।
वे सलाह देती हैं कि डॉक्टर की सलाह से ये सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं।
बायोटिन
ओमेगा-3
फिश ऑयल कैप्सूल
ये सभी बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

यें भी पढ़ें : रात के इतने बजे सोने के बाद खराब हो सकते हैं शरीर के ये 3 अंग

रेगुलर ट्रिमिंग है जरूरी

माधुरी के अनुसार, बालों की नियमित ट्रिमिंग कराने से
दोमुंहे बाल कम होते हैं
बाल हेल्दी दिखते हैं
ग्रोथ बेहतर होती है।

बाल धोते समय इन गलतियों से बचें

माधुरी दीक्षित वीडियो में कुछ जरूरी सावधानियां भी बताती हैं।
बालों को बहुत गर्म पानी से न धोएं
गीले बालों पर टॉवल को जोर से न रगड़ें
बालों को प्यार से सुखाएं
जरूरत से ज्यादा हीट टूल्स का इस्तेमाल न करें।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

हेल्दी डाइट और अच्छी आदतें

माधुरी मानती हैं कि बालों की सेहत सीधे आपकी डाइट और आदतों से जुड़ी होती है।
इसलिए वे हेल्दी खानपान।
संतुलित डाइट खाती है।
अच्छी नींद लेती है।
स्ट्रेस कम रखने पर खास ध्यान देती हैं।

अगर आप भी मजबूत, घने और चमकदार बाल चाहती हैं, तो माधुरी दीक्षित की ये सिंपल लेकिन असरदार टिप्स जरूर अपनाएं।
महंगे ट्रीटमेंट्स से ज्यादा जरूरी है सही लाइफस्टाइल और रोज़मर्रा की अच्छी आदतें।

Related News