29 APRMONDAY2024 2:18:06 PM
Life Style

अपनी बेटी को लेकर परेशान हुई मधु चोपड़ा , प्रियंका और निक के रिश्ते की बताई सच्चाई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Nov, 2021 12:04 PM
अपनी बेटी को लेकर परेशान हुई मधु चोपड़ा , प्रियंका और निक के रिश्ते की बताई सच्चाई

एक छोटी से बात कब क्या तूफान खड़ा कर दे  कुछ कहा नहीं जा सकता। लाखों दिलो में राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा को भी क्या पता था कि सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने पति के सरनेम को हटाना इतना भारी पड़ जाएगा कि बात तलाक तक पहुंच जाएगी। प्रियंका और निक के तलाक को लेकर फैली अफवाहों के बीच एक्ट्रेस की मां का रिएक्शन आया है।

PunjabKesari
मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी को लेकर फैली खबरों का खंडन करते हुए इसे बकवास बताया। उन्होंने बातचीत करने पर बताया कि-  ये अफवाहें बकवास हैं। इसके साथ ही प्रियंका की मां ने लोगों से इस तरह की झूठी खबरें न फैलाने की अपील की है। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नाम के आगे से जोनस हटाने का कारण तो हम नहीं जानते लेकिन  प्रियंका और निक के इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर यह जरूर कह सकते हैं कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।  

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर में रॉयल वेडिंग की थी। पहले दोनों की शादी हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। दिवाली पर भी यह दोनों एक साथ लक्ष्मी पूजन करते  नजर आए थे। 

PunjabKesari

Related News