28 APRSUNDAY2024 5:56:04 AM
Nari

परिणीति की सूफी नाइट में धूम मचाने पहुंची Madhu Chopra, स्टाइलिश अंदाज में दिखे दूल्हा-दुल्हन के घरवाले

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Sep, 2023 03:34 PM
परिणीति की सूफी नाइट में धूम मचाने पहुंची Madhu Chopra, स्टाइलिश अंदाज में दिखे दूल्हा-दुल्हन के घरवाले

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 24 सितंबर को शादी करेंगे और कपल के वेडिंग फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। 19 सितंबर को परिणीति की मेंहदी सेरेमनी हुई वहीं बीती रात कपल पूरे शाही अंदाज में सूफी नाइट एंजॉय करता दिखा। यह सूफी नाइट राघव चड्ढा के दिल्ली वाले घर में हुई है। इस स्पेशल नाइट में उनके ससुराल वाले भी शामिल हुए। 

स्टाइलिश अंदाज में दिखे परिणीति के घरवाले 

सूफी नाइट को और भी खास बनाने के लिए परिणीति चोपड़ा के घर वाले खास अंदाज में दिखे। एक्ट्रेस के पेरेंट्स और उनकी चाची मधु चोपड़ा भी नजर आई। यहां प्रियंका की मां मधु चोपड़ा व्हाइट सूट में दिखी। वहीं परिणीति के पापा पवन चोपड़ा ग्रीन और व्हाइट कुर्ते पजामा में नजर आए। एक्ट्रेस की रीना चोपड़ा ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। 

राघव चड्ढा ने पहना ऐसा आउटफिट 

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुनील सेठी और राघव के अंकल ने बताया कि कपल ने फंक्शन में कैसे आउटफिट पहने हैं। उन्होंने बताया कि राघव ने अपने मामा पवन सचदेवा के द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं।

 

पहले ही सज चुके हैं दोनों के घर 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के घर भी शादी के लिए सज चुके हैं। जल्द ही कपल शादी के उदयपुर के लिए रवाना हो जाएगा। शादी में सिर्फ उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। 23 सितंबर को दोनों की प्री-वेडिंग रस्में होंगी वहीं 24 सितंबर को कपल सात फेरे लेगा।

 

Related News