17 MAYFRIDAY2024 4:09:11 AM
Nari

Maa Durga का चाहिए आशीर्वाद तो इस तरह से करें उनकी उपसाना, हर मुराद होगी पूरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 Aug, 2023 04:05 PM
Maa Durga का चाहिए आशीर्वाद तो इस तरह से करें उनकी उपसाना, हर मुराद होगी पूरी

हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा को होता है। शुक्रवार के दिन मां दुर्गा का पूजा- अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलते हैं। सारी मनोकामना पूरी होती हैं और जिंदगी से सारी परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप भी मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद पाना चाहती हैं तो ये उपाय आपके बहुत काम आएंगे...

- गणपति जी का पूजन करने से मां भगवती दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।

- दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा के 108 नामों का जप प्रतिदिन करें।

PunjabKesari

- नवरात्रि के दौरान अपने घर में मातारानी की अखंड ज्योति जरुर जलाएं।

- जब भी मां दुर्गा की पूजा करें तो उसके बाद आप छोटी- छोटी कन्याओं को फल और मिठाई का प्रसाद जरुर बांटें।

- कभी भी माता की पूजा करने के तुंरत बाद खाना ना खाएं।

- नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विशेष साधना करने का विधान और नवरात्र के दौरान कभी भी महिलाओं का अपमान ना करें।

PunjabKesari

- मां भगवती दुर्गा शक्ति की देवी हैं और वे आसुरी प्रवृत्तियों का नाश करने के लिए ही शस्त्र धारण करती हैं। मां भगवती के सौम्य और उग्र स्वरूप समेत अन्य भी कई स्वरुप हैं। जैसे जब कोई बच्चा जिद करता है तो उसकी माता पहले उसको प्यार से समझती है और जब वह बच्चा नहीं मानता तो वह उसे झिड़कती भी हैं।

- मां भगवती दुर्गा के मंत्रोच्चार के दौरान अपने मन में कभी भी छल- कपट और किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए।

PunjabKesari

(यहां दी गई सूचनाएँ सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Nari Punjab Kesari इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क कर लें।)
 

Related News