06 MAYMONDAY2024 7:54:04 AM
Nari

बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ मौसी के घर चले भगवान जगन्नाथ, वहां मिलेगा खूब  लाड़-प्‍यार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Jun, 2023 10:44 AM
बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ मौसी के घर चले भगवान जगन्नाथ, वहां मिलेगा खूब  लाड़-प्‍यार

ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है।  हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं। पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है।10 दिनों तक यह उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

PunjabKesari
रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ में बैठाकर नगर भ्रमण कराया जाता है। इसलिए यह उत्सव भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र (बलराम) को समर्पित है। मान्यता है कि इस यात्रा के दौरान भगवान 12 दिनों के लिए अपनी मौसी के घर में रहते हैं और वहीं उनकी विशेष रूप से पूजा और आरती होती है।

PunjabKesari
भगवान जगन्नाथ रथ अपने रथ नंदीघोष में बैठकर सिंह दरवाजा से चलते हुए गुंडिचा मंदिर में जाते हैं। सिंह दरवाजा में भगवान 3 दिन और गुंडिचा मंदिर में 9 दिन रहते हैं। इस तरह यह पूरी रथ यात्रा 12 दिनों तक चलती है।  

PunjabKesari
ऐसा माना जाता है कि मुख्य मंदिर के निर्माता की रानी का नाम गुंडिचा था और उन्हीं को जगन्नाथ जी की मौसी के रूप में जाना जाने लगा। मौसी के घर में तीनों भाई- बहन का लाड़-दुलार बहुत खास तरीके से होता है। उन्‍हें तमाम पसंदीदा व्‍यंजनों का भोग लगाया जाता है। 

PunjabKesari
दरअसल  जगन्नाथ दो शब्दों के मेल से बना है। इसमें जग का अर्थ ब्रह्मांड और नाथ का अर्थ भगवान से हैञ भगवान जगन्नाथ श्रीकृष्ण का ही रूप है, जोकि भगवान विष्णु के अवतारों में एक हैं। मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा  के दौरान रथ को खींचने से व्यक्ति के ऐसे पाप नष्ट होते हैं। साथ ही भगवान के रथ को खींचने वाले के सभी दुख, कष्ट भी दूर होते हैं और सौ यज्ञ कराने जितने पुण्यफल की प्राप्ति होती है। 
PunjabKesari


भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंच गये हैं और ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किये हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने बताया कि कि मंगलवार को रथ यात्रा के दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं। 

PunjabKesari
इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है।  रथयात्रा में तीन रथों के साथ करीब 15 सजे-धजे हाथी चल रहे हैं। इनके अलावा 100 ट्रक में झांकियां और गायक मंडलियां साथ में हैं। हिंदू पचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीय (आषाढ़ी बीज) के दिन रथयात्रा निकाली जाती है।

Related News