19 APRFRIDAY2024 5:21:54 PM
Nari

तीसरी बार एक बेटी की मां बनीं लीसा हेडन, यूजर के सवाल पर इस अंदाज में एक्ट्रेस ने दी खुशखबरी

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 02 Jul, 2021 01:15 PM
तीसरी बार एक बेटी की मां बनीं लीसा हेडन, यूजर के सवाल पर इस अंदाज में एक्ट्रेस ने दी खुशखबरी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन तीसरी बार मां बन गई हैं।  खबरों के अनुसार लीजा ने एक बेटी को जन्म दिया है. बेटी के जन्म के साथ ही लीजा हेडन तीसरी बार मां बन गई हैं।  लीजा हेडन और उनके पति डिनो लालवानी ने अपने तीसरे बच्चे का हाल ही में स्वागत किया है। हालांकि खुद लीजा ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है। 

यूजर के एक सवाल पर लीजा के तीसरी बार मां बनने की हुई पुष्टि-
दरअसल, लीजा के के मां बनने की जानकारी तब सामने आई जब एक यूजर ने सवाल पूछा और जिसके सवाल पर उन्होंने ये जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने फैंस को खुद इस बात की जानकारी दी थी कि वह जून में मां बनने वाली हैं। वह तीसरे बच्चे को जन्म देंगी।

PunjabKesari

आपका तीसरा छोटा बच्चा कहां है? लीजा ने हा मेरी बाहों में- 
इस जानकारी के बाद से ही फैंस लगातार एक्ट्रेस के मां बनने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक्ट्रेस लीजा हेडन के एक फैन ने उनसे हाल ही में पूछा कि क्या आप मुझे बता सकती हैं कि आपका तीसरा छोटा बच्चा कहां है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘मेरी बाहों में’।

PunjabKesari
 

आलस के कारण से ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को नहीं दे पाईं-
इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कहती नजर आई थीं कि आलस के कारण से ही वह अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को नहीं दे पाईं।

PunjabKesari

मम्मी की टमी में क्या है? इस पर बेटा कहता है कि बेबी सिस्टर-
बेटे जैक की तरफ एक्ट्रेस कैमरे को घुमाती हैं और फिर कहती हैं कि जैक क्या तुम लोगों को बता सकते हो कि मम्मी की टमी में क्या है? इस पर वह कहता है कि बेबी सिस्टर. इसके बाद से ही फैंस को साफ हो गया था कि एक्ट्रेस एक बेटी को जन्म देंगी।

PunjabKesari

लीजा हेडन ने 2016 में डीनो ललवानी के साथ की थी शादी-
बता दें कि लीजा हेडन ने 2016 में डीनो ललवानी के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में बड़े बेटे को जन्म दिया था इसके बाद 2020 में दूसरे बेटे लियो को जन्म दिया था। वहीं अब लीजा तीसरी बार एक बेटी की मां बनी हैं। 


आपकों बतां दें कि लीजा ने अब तक बाॅलीवुड में कई फिल्में की हैं जिनमें से ‘हाउसफुल 3’, ‘द शौकीन्स’, रास्कल्स, ‘क्वीन’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मे शामिल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

Related News