28 APRSUNDAY2024 6:52:27 AM
Nari

'मोहब्बतें' एक्ट्रेस का दूसरी बार टूटा दिल...किम की तरह आपका रिश्ता भी तो नहीं है  टूटने की कगार पर ?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Apr, 2023 04:47 PM
'मोहब्बतें' एक्ट्रेस का दूसरी बार टूटा दिल...किम की तरह आपका रिश्ता भी तो नहीं है  टूटने की कगार पर ?

फिल्म 'मोहब्बतें' से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस किम शर्मा फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर लाइमलाइट में रहती है।  युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकीं किम शर्मा का एक बार फिर दिल टूटने की खबर सामने आई है। वह काफी वक्त से टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस को डेट कर रही थी, लेकिन अअ इन दोनाें की राहें भी अलग हो गई हैं। खबरों की मानें तो कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इनका ब्रेकअप हो गया है।

PunjabKesari
किम शर्मा 2017 में पति अली पुंजानी से भी अलग हो चुकी हैं। इसके बाद एक के बाद एक उनके अफेयर की खबरें सामने आती रही। लिएंडर पेस के साथ अपने रिश्ते को उन्होंने दो साल पहले खुद ऑफिशियल किया था। दोनों अकसर अपनी तस्वीरें एक दूसरे के साथ शेयर करते रहते है। कुछ दिन पहले इनकी शादी की बातें भी उठ रही थी, लेकिन इससे पहले ब्रेकअप की खबरें आ गई। बताया ता रहा है कि दोनों के बीच कमिटमेंट इश्यूज हैं।

PunjabKesari
दरअसल लिएंडर और किम दोनों ने अपने पिछले रिलेशनशिप्स को बिगड़ते हुए देखा है। क्योंकि  किम से पहले लिएंडर पेस इंडियन मॉडल रिया पिल्लई के साथ रिलेशनशिप में थे।  वहीं किम शर्मा भ्री क्रिकेटर युवराज सिंह से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है। बताया गया था कि युवराज की मां को किम पसंद नहीं थीं, इसलिए ये रिश्ता टूट गया था। 2010 में किम शर्मा ने केन्या के रहने वाले बिजनेसमैन अली पुंजानी से मोम्बासा में शादी की थी। हालांकि 7 साल बाद इनकी राहें भी अलग हो गई थी। 

PunjabKesari
जब तक दो लोगों के बीच प्यार और सम्मान खत्म हो जाता है  तो रिश्ते में दरार आने लगती है और कई बार तो टूटने की कगार पर आ जाता है। जानिए आजकल इतनी तेजी से क्यों टूट रहे हैं रिश्ते

 

-कुछ कपल्स को  एक-दूसरे की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। बातचीत ना करने से रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं और धीरे- धीरे यह खत्म हो जाता है। 

-कई बार पार्टनर पुरानी बात को दिल से लगाकर बैठ जाता है ।इससे रिश्ते में गलतफहमी आती है और रिश्ता कमजोर होता है।

-रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है, अगर आप एक  दूसरे पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और तो यह संकेत हो सकता है कि आपका रिश्ता डगमगा रहा है 

-कई लोग अपने पार्टनर का न तो सम्मान करते हैं और न ही उन पर विश्वास करते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते को बिखरने में जरा सा भी समय नहीं लगता है।

-छोटी-मोटे मन-मुटाव हर रिश्ते में होते हैं। अगर आपका झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है तो समझ जाइए कि आपकी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

Related News