26 APRFRIDAY2024 7:07:24 PM
Nari

80 साल की जोधईया बाई की कला का नहीं कोई जवाब, विदेशों तक हैं इनकी चित्रकला के चर्चे

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 17 Dec, 2020 01:23 PM
80 साल की जोधईया बाई की कला का नहीं कोई जवाब, विदेशों तक हैं इनकी चित्रकला के चर्चे

सपने पूरे करने की और खुद की कला को ढूंढने की कोई उम्र नहीं होती है। आप चाहे तो अपने सपने 80 साल की उम्र में भी पूरा कर सकते हैं और अपने अंदर की कला को पहचान सकते हैं। आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं  उन्होंने न सिर्फ देश दुनिया में अपना नाम कमाया बल्कि खुद के नाम को भी एक पहचान भी बनाया। दरअसल 80 साल की जोधईया बाई हाथों में ब्रश पकड़ कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। वह मध्यप्रदेश उमरिया के लोरहा गांव की रहने वाली हैं। 

PunjabKesari

इंटरनेशनल लेवल पर जा चुकी हैं जोधईया बाई की पेंटिंग्स

जोधईया बाई आज अपने काम से अपनी अलग पहचान बना रही है। वह तकरीबन 40 सालों से पेंटिंग कर रही हैं। देश में तो उनकी पेंटिंग प्रदशित हो ही चुकी हैं वहीं साथ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

कैसे की पेंटिंग की शुरूआत 

PunjabKesari

जोधईया बाई का इन रंगों से नाता काफी पुराना है। जैसे कि हमने बताया वह पिछले 40 सालों से इस काम को कर रही हैं।  पति के निधन के बाद उन्होंने रंगों की मदद से कागज पर विभिन्न तरह की आकृतियां बनानी शुरु की थी। हालांकि बाई को जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। उन्हें अपने बच्चों को पालने के लिए लकड़ी की कटाई भी करनी पड़ी और शराब तक भी बेचनी पड़ी लेकिन जोधईया बाई ने हार नहीं मानी। पति के जाने के बाद उन्होंने अपने दुख को पीछे छोड़ते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने की सोची। धीरे-धीरे वह अपना सारा समय इसी काम में बीताने लगी और उन्हें अपने आस-पास कोई भी चीज दिखती है वह उसकी पेंटिंग बनाने लग जाती है। इस समय वह विभिन्न चीजों पर पेटिंग बना चुकी हैं।  जोधईया बाई ने पेंटिंग्स बनाने के लिए भारत के कई हिस्सों का दौरा किया हैं। 

दूसरी दुनिया में ले जाती हैं पेंटिंग : जोधईया 

अपनी इस कला पर जोधईया कहती है कि उन्हें पेंटिंग करना पसंद है और जब वह पेंटिंग करती हैं तो किसी और ही दुनिया में चली जाती हैं। अपनी सफलता पर वह आगे कहती हैं कि उन्हें खुशी होती है कि आज उनका गांव अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहा है। 

PunjabKesari

विश्व के जाने माने कलाधर्मियों ने  काम को सराहा 

आपको बता दें कि जोधईया बाई द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की इटली के मिलान शहर में प्रदर्शनी लगाई गई है। मिलान की आर्ट गैलरी में जोधईया की पेंटिंग प्रदर्शनी पर कार्ड बांटे गए जिस पर भगवान शिव के चित्र बने हुए है। इन पेंटिंग्स को भी उन्होंने  खुद बनाया है। एग्जिबिशन के माध्यम से उनके हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली हैं। 

PunjabKesari

आसान नहीं था सफर 

हालांकि बाई के लिए मध्य प्रदेश के एक छोटे से आदिवासी समुदाय से निकलकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाना इतना आसान नहीं था लेकिन बाई की जिंदगी से हमें यह प्रेरणा मिलती हैं कि अगर आप में जिद्दी हौसले हैं तो आपको कोई भी हरा नहीं सकता है। 

Related News