27 APRSATURDAY2024 10:36:06 PM
Nari

Ganesh Mahotsav: बप्पा के लिए बनाएं लौकी की बर्फी

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Sep, 2022 02:27 PM
Ganesh Mahotsav: बप्पा के लिए बनाएं लौकी की बर्फी

10 दिन चलने वाला गणेश महोत्सव पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए लोग उनकी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आप अगर बप्पा को स्वादिष्ट मिठाईयों का भोग लगाना चाहते हैं तो लौकी की बर्फी बनाकर खिला सकते हैं। आपने बर्फी का स्वाद कई बार चखा होगा, लेकिन इस बार आप लौकी की बर्फी बप्पा के लिए बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में... 

सामग्री 

 लौकी - 2 किलोग्राम 
चीनी - 2 कप 
घी - 1 कप 
काजू - 2 कप 
मावा -  2 कप 
इलायची - 4-5
बादाम - 1 कप 
खोया - 1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप लौकी को धोकर अच्छे से छील लें। 
2. फिर इसे लंबे आकार में काटकर बीच में से बीज निकाल लें। 
3. लौकी को छोटे-छोटे पीस में काटकर ग्राइंडर में पीस लें। 
4. इसके बाद लौकी को हाथ में लेकर दबाएं। इससे लौकी का सारा रस निकल जाएगा। 
5. एक कढ़ाई गैस पर रखें। इसमें घी डालें और गर्म कर लें। 
6. घी गर्म होने के बाद इसमें ग्राइंड की हुई लौकी डाल दें। 
7. बीच-बीच में मिश्रण को चलाते रहें। धीमी आंच पर करीबन 10 मिनटों के लिए इसे पकाएं। 
8. जैसे मिश्रण थोड़ा सॉफ्ट हो जाए तो उसमें चीनी डालें। 
9. चीनी डालकर मिश्रण को 5 मिनट के लिए पकाएं। 
10. लौकी का पानी जब अच्छे से सूख जाए तो उसमें घी डालकर 2 मिनट के लिए दोबारा पकाएं। 
11. इसके बाद मिश्रण में खोया डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। 
12. मिश्रण में ड्राई फ्रूट्स डालें और फिर एक थाली में निकाल लें। 
13. थाली में मिश्रण को फैला दें, ताकि अच्छे से ठंडा हो जाए। 
14. जैसे मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। 
15. मिश्रण जमने लगे तो बर्फी के आकार में काट लें। आपकी लौकी की बर्फी बनकर तैयार है। 
16. ताजी घर पर बनी बर्फी का बप्पा को भोग लगाएं। 
PunjabKesari

Related News