25 APRTHURSDAY2024 4:53:58 AM
Nari

प्रेगनेंसी में क्यों आती है खून की उल्टी? जानिए कारण व घरेलू उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 May, 2021 02:21 PM
प्रेगनेंसी में क्यों आती है खून की उल्टी? जानिए कारण व घरेलू उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं। इसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। उन्हीं में से एक है उल्टी आने की समस्या। मगर अक्सर कई महिलाओं को गर्भावास्था में उल्टी के साथ खून आने की परेशानी होती है। तो आइए आज हम आपको इसके पीछे के कारण व कुछ बचाव बताते हैं...

हीमेटेमेसिस (खून की उल्टी) क्या है?

इस समय खून की उल्टी आने को हीमेटेमेसिस कहते है। यह नाक से खून आने से लेकर आंतों में ब्लीडिंग आदि कारणों से आती है। इस दौरान खून का रंग काला या गहरा भूरा होता है। यह आमतौर पर प्रेगनेंसी के पहले तिमाही आती है। इसके पीछे कारण मॉर्निंग सिकनेस और इसोफैगस में घाव हो जाने के कारण ब्लीडिंग की समस्या होती है। 

PunjabKesari

खून की उल्टी आने के कारण


गले की छोटी रक्त वाहिकाएं फटना 

बार-बार उल्टी आने से गले की छोटी रक्त वाहिकाएं फटने से खून की उल्टी आ सकती है।

नसों में सूजन 

एसोफैगस के निचले भाग की नसों में सूजन और पेट में इंटरनल ब्लीडिंग के कारण भी खून की उल्टी आने का खतरा रहता है।

पेट में अल्सर होना

पेट में अल्सर होने से खून का प्रवाह खून की उल्टी आने का कारण बनता है।

PunjabKesari

डिहाइड्रेशन 

इस दौरान डिहाइड्रेशन होने से भी यह समस्या हो सकती है। असल में, शरीर से तरह पदार्थ बाहर निकलते समय अधिक जोर लगता है। वहीं शरीर में फ्लूड की कमी से मतली होने के कारण उल्टी आने लगती है।

लंबे समय तक भूखे रहना 

गर्भवास्था में भूख अधिक लगती है। मगर लंबे समय तक इस दौरान भूखे रहने से बीमार होने का खतरा बढ़ता है। इसके कारण उल्टी में खून आने लगता है। 

अनहैल्दी डाइट 

इस दौरान महिलाओं के हैल्दी डाइट लेनी चाहिए। उन्हें विटामिन, आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। मगर खाने में इसकी कमी होने से खून में उल्टी आने का खतरा रहता है। 

इसोफैगस को चोट लगना

इस अवस्था में मितली, जी मचलाना व उल्टी आना आम बात है। मगर बार-बार पर व तेज उल्टी होने के कारण इसोफैगस को चोट लगने का खतरा रहता है। इसी चोट की वजह से उल्टी में खून आने की समस्या हो सकती है। 

खून के थक्के से जुड़ी परेशानी होना 

खून के थक्के से जुड़ी परेशानी होने पर भी यह समस्या हो सकती है। 

गर्भावस्था के दौरान खून की उल्टी के घरेलू उपचार

- ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। 
- डाइट में हरी सब्जियां व फल खाएं। आप इसका जूस भी पी सकती है। 
- ऑयली व जंक फूड से परहेज रखें। 
- ऐसे खाने से बचे जो एसिडिटी या गैस की समस्या पैदा करें। 
- बार-बार उल्टी आने से शरीर में कमजोरी व चक्कर की समस्या हो सकती है। इसलिए पूरा आराम करें। 

नोट- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह है। 
 

Related News