08 MAYWEDNESDAY2024 4:59:33 AM
Nari

May Born Girl: कला में गहरी रूचि रखती है ये लड़कियां, जानिए इनकी अन्य खासियत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 03 May, 2021 01:36 PM
May Born Girl: कला में गहरी रूचि रखती है ये लड़कियां, जानिए इनकी अन्य खासियत

मई का महीना शुरु हो चुका है। इस दौरान मौसम में बदलाव आने से गर्मी ज्यादा झेलनी पड़ती है। वहीं बात इस महीने में पैदा हुई लड़कियों की करें तो एक प्रभावशाली व्यक्तित्व की मालिक होती है। जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी-जान लगा देती है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में मई महीने में पैदा होने वाली लड़कियों की खूबियों और कमियों के बारे में बताते हैं...

साहित्य और कला में रूचि 

इन लड़कियों को साहित्य और कला से बेहद प्रेम होता है। ऐसे में इन्हें अलग व ऐतिहासिक चीजें देखना व इसके बारे में जानना भी अच्छा लगता है। इसके अलावा इन्हें पेंटिंग, डांसिंग और सिंगिगि में भी रुचि होती है। बात इसके करियर की करें तो ये लड़कियां नाटक, सिनेमा, कला, प्रॉपर्टी डीलिंग, मीडिया व बैंकिंग आदि क्षेत्रों में अपना करियर बनाती है।

दिल की सुनने वाली

ये लड़कियां दिमाग से ज्यादा दिल की सुनती है। 

PunjabKesari

लक्ष्य को पाने वाली 

इन्हें सपने देखना अच्छा लगता है। मगर ये सपने देखने के साथ अपनी मेहनत से उसे पूरा करने की भी काबिलियत रखती है। ऐसे में ये जिंदगी में एक अच्छा मुकाम हासिल करती है।

आकर्षित 

मई महीने में जन्मीं लड़कियों में अलग ही आकर्षण होता है। ऐसे में लोग इनसे बात किए बिना रह नहीं पाते हैं। साथ ही हर कोई इनका दोस्त बनने की कोशिश करता है। 

तेज दिमाग की मालिक 

भले ही ये दिल की सुनती है। मगर दिमाग से ये लड़कियां बेहद तेज होती है। ये अपनी सोच-समझ से जिंदगी में ऊंचाइयों के शिखर को छूती है। 

प्रभावशाली व्यक्तित्व

ये लड़कियां बेहद ही प्रभावशाली व्यक्तितत्व की होती है। ऐसे में हर कोई इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। 

PunjabKesari

सुखमय वैवाहिक जीवन

बात इन लड़कियों की लव लाइफ की करें तो इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।  

गुस्सैल 

मई में पैदा हुई लड़किय़ां स्वभाव से गुस्सैल होती है। ये किसी भी चीज को बर्दाशत करने की जगह गुस्सा करना व लड़ना सही समझती है। 

जिद्दी

इस महीने में जन्मीं लड़कियां बेहद ही जिद्दी स्वभाव की होती है। ऐसे में ये जिस चीज की भी ठानती है। अपनी जिद्द से उसे हासिल करके ही मानती है। इसके इस नेचर के चलते इन्हें कई बार अपनों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। 


 

Related News