19 APRFRIDAY2024 6:30:57 PM
Nari

उत्तरप्रदेश घूमने में बेस्ट रहेगी ये जगह, भारत की संस्कृति की भी मिलेगी झलक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Dec, 2020 05:27 PM
उत्तरप्रदेश घूमने में बेस्ट रहेगी ये जगह, भारत की संस्कृति की भी मिलेगी झलक

लोगों को अलग-अलग जगह पर घूमना बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में किसी को एडवेंचर का शौंक होता है तो किसी को ऐतिहासिक जगहों को देखने में मजा आता है। ऐसे में कहीं भी घूमने का प्लान बनाने के लिए लोग विदेश में जाना पसंद करते हैं। मगर भारत में बहुत सी ऐसी जगह है जो घूमने के लिए बेस्ट मानी जाती है। इनमें से ही एक है उत्तरप्रदेश। यहां पर आप अलग-अलग ऐतिहासिक जगहों को देखने के साथ भारत के इतिहास को करीब से जान सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको खरीदारी के लिए भी अलग-अलग चीजें मिलेगी। इनमें आपको भारत की संस्कृति की झलक आसानी से नजर आएगी। तो चलिए जानते हैं उत्तरप्रदेश में घूमने की बेस्ट जगह...

ताजमहल

आगरा में बना ताजमहल लोगों के द्वारा घूमने वाला बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। यह शाहजहां द्वारा संगमरमर के पत्थरों से तैयार करवाया गया बेहद ही सुंदर स्मारक है। देश-विदेश से लोग इसकी खूबसूरती और बेहतरीन नक्काशी को देखने आना पसंद करते हैं। इसकी खूबसूरती के चलते इसे दुनिया के 7 अजूबों में से एक माना जाता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

बुलंद दरवाजा 

बुलंद दरवाजा उत्तरप्रदेश के आगरा शहर से करीब 43 कि.मी. की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी में में बना हुआ है। बात इसके निर्माण की करें तो इसे मुगलों के जमाने में महाराजा अकबर ने बनवाया था। बुलंद का अर्थ महान व ऊंचा होने से इसके मुख्य द्वार की ऊंचाई 52  मीटर है। ऐसे में यह पूरी दुनिया में अपने प्रवेश द्वार को लेकर बेहद मशहूर है। इसे लाल ब हिंदू और फारसी स्थापत्य कला का परिचित देते हुए इसे "भव्यता के द्वार" नाम से भी जाना जाता है। इसे लाल बलुआ व शफेद संगमरमर के पत्थरों से तैयार किया गया है। इसके अलावा इसे सुंदर स्तंबों व गुंबदों से सजाया गया है। ऐसे में यहां पर घूमकर आप इतिहास के बारे में भी काफी कुछ पता कर सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

मथुरा

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने से इसे कृष्ण नगरी कहा जाता है। यहां पर कृष्णा जी के बहुत से मंदिर स्थापित है। ऐसे में लोग दूर-दूर से दर्शनों के लिए आते हैं। अगर आप भी धार्मिक स्वभाव के है तो ऐसे में आप अपनी फैमिली के साथ जहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मथुरा में आपको बिरला मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, कंस किला, राधा कुंड, पागल बाबा का मंदिर (प्रेम मंदिर), विश्राम घाट, कुसुम सरोवर, गोवर्धन पर्वत, मथुरा म्यूजियम आदि मंदिर मिलेगे। यहां पर जाकर किसी का मन भी शांत होने के साथ अंदर से खुशी का अहसास होगा। 

PunjabKesari

PunjabKesari

कतर्निया घाट 

अगर आप एडवेंचर व नेचुरल चीजों को देखने के शौकीन है तो ऐसे में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जाना बेस्ट रहेगा। यहां पर बना 550 वर्ग कि.मी. में कतर्निया वन्यजीव अभयारण्य को देखकर हर किसी का मन खिल उठेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व से जुड़ा होने के चलते आप इस जगह पर चीता भी देख सकते हैं। इस तरह जिन लोगों को जानवर देखना पसंद है उन्हें यहां पर घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। 

PunjabKesari

खरीदारी 

बात अगर उत्तरप्रदेश में खरीदारी की करें तो यहां पर आपको हाथों से तैयार चीजें आसानी से मिल जाएगी। अगर आप हैंडक्राफ्ट पसंद करते हैं तो इसके लिए घर सजाने की अलग-अलग चीजें खरीद सकती है। इसके अलावा पत्थरों की नक्काशी, कढ़ाई, बुनाई के लिए उत्तर प्रदेश देश को बेस्ट माना जाता है। आप आगरा  व मथुरा कहीं से भी इस चीजों को खरीद सकती है। 

PunjabKesari


 

Related News