27 APRSATURDAY2024 4:32:28 AM
Nari

कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी मटर? FSSAI से जानें जांच का तरीका

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Sep, 2021 05:44 PM
कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी मटर? FSSAI से जानें जांच का तरीका

सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट का होना बेहद जरूरी है। मगर आजकल बहुत सी चीजों में मिलावट होने लगी है। सब्जियों व फलों में जल्दी पकाने के लिए कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में मिलावटी चीजों का सेवन करने से शारीरिक व मानसिक विकास में रुकावटें आने लगती है। वहीं इस मिलावट को पहचाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) आएदिन अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करती रहती है। ऐसे में इस बार उन्होंने मटर में मिलावट की जांच का ट्रिक बताया है। चलिए आज हम आपको मटर की मिलावट को जांचने का तरीका व इसे खाने के फायदे बताते हैं...

मिलावटी सब्जी की जांच करने का तरीका

आज के समय में खाने वाली चीजों में बहुत ही मिलावट होने लगी है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र खराब हो सकता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में FSSAI अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों को इन खाद्य सामग्रियों से मिलावट की जांच करने के ट्रिक्स बताते रहते हैं। बीते कुछ दिनों में FSSAI ने हल्दी, हरी पत्तेदार सब्जियां, नमक और कई अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच करने के लिए अलग-अलग वीडियोज शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर #Detectingfoodadulterants नाम की एक पहल भी शुरु की है। इस बात उन्होंने लोगों को मटर की जांच करने के लिए एक वीडियो सांझी की है। इस ट्रिक के जरिए कोई छोटा बच्चा भी आसानी से मटर में हुई मिलावट का पता लगा सकता है। चलिए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में...

 

Detecting Artificial Colour Adulteration in Green Peas#DetectingFoodAdulterants_7#AzadiKaAmritMahotsav@jagograhakjago @mygovindia @MIB_India @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/7cOOFb9TVL

— FSSAI (@fssaiindia) September 22, 2021

चलिए जानते हैं ​मटर की मिलावट जांचने की विधि

. इसके लिए सबसे कांच के गिलास में कुछ मटर के दाने डाल दें।
. अब इसमें पानी भरकर 30 मिनट तक अलग रख दें।
. अगर पानी का रंग नहीं बदला तो आपके मटर एकदम सही यानि मिलावटी नहीं है।
. इसके विपरित पानी का रंग हरा होने पर समझ जाएं कि ये मिलावटी है। ऐसे में इसे खाने से बचें।

PunjabKesari

चलिए अब जानते हैं मटर खाने के अनगिनत फायदों के बारे में...

 

डायबिटीज में फायदेमंद

मटर में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

दिल रखे दुरुस्त

मटर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

वजन रखे कंट्रोल

मटर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाएं

मटर में आयरन, जिंक, मैगनीज,कॉपर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहता है।

पाचन क्रिया करें दुरुस्त

इसमें फाइबर अधिक होता है। ऐसे में पाचन तंत्र दुरुस्त रहने में मदद मिलती है।

 

 

Related News