01 MAYWEDNESDAY2024 6:33:37 AM
Nari

Pregnancy दौरान खाएंगी गुड़ तो मिलेंगे ये 6 बड़े फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Feb, 2022 11:16 AM
Pregnancy दौरान खाएंगी गुड़ तो मिलेंगे ये 6 बड़े फायदे

प्रेगनेंसी के समय में महिलाओं को अलग-अलग चीजें खाने की क्रेविंग होती है। इस दौरान कोई मीठा खाना पसंद करती हैं तो कइयों को चटपटा खाने का मन होता है। ऐसे में अगर आप कुछ मीठा और हेल्दी खाना चाहती हैं तो गुड़ खा सकती है। एएक्सपर्ट अनुसार, गर्भावस्था दौरान गुड़ का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ सूजन, दर्द दूर होता है और हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं। चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में गुड़ खाने से मिलने वाले फायदे...

आयरन से भरपूर गुड़

गुड़ आयरन से भरपू होता है। इसका सेवन करने से स्वस्थ रक्त कोशिकाएं बनने में मदद मिलती है जो गर्भावस्था दौरान अहम मानी जाती है। आप चीनी की जगह इसका सेवन कर सकती है।

PunjabKesari

संक्रमण रोकने में मददगार

खून में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गु खून साफ करके विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होकर संक्रमण से बचाव रहता है। एक्सपर्ट अनुसार, कमजोर इम्यूनिटी वाली महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

शरीर में पानी का रुकना करे कम

गर्भावस्था दौरान शरीर में पानी रुकने की समस्या सताती है। मगर गुड़ में मौजूद पोटैशियम और सोडियम की उपस्थिति इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखते हैं। इसतरह इससे शरीर में पानी रुकने की परेशानी से बचाव रहता है।

सूजन व दर्द से दिलाए राहत

इस दौरान महिलाओं को पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन और दर्द की शिकायत रहती है। इससे बचने व राहत पाने के लिए गुड़ का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर गुड़ सूजन व दर्द की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

PunjabKesari

पाचन शक्ति करें दुरुस्त

गर्भावस्था दौरान महिलाओं को कब्ज, अपच जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती है। इससे बचने के लिए गुड़ का सेवन करना बेस्ट माना गया है। गुड़ उचित पाचन को बढ़ावा देता है। ऐसे में कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं से आराम मिलता है।

हड्डियां स्वस्थ रखे गुड़

गुड़ में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों और जोड़ों में मजबूती लाता है। इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ बेहतर शारीरिक विकास होता है। इसतरह मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए गुड़ बेहद फायदेमंद माना गया है।

pc: freepik

Related News