26 APRFRIDAY2024 9:49:58 AM
Nari

मानसून में खाएं यह एक चीज, इन 5 प्रॉब्लम्स की हो जाएगी छुट्टी

  • Edited By Meenu bala,
  • Updated: 04 Jul, 2018 04:43 PM
मानसून में खाएं यह एक चीज, इन 5 प्रॉब्लम्स की हो जाएगी छुट्टी

लाइफस्टाइल बदलने के दौरान लोगों की हैल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ती जा रही है। इन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। आज हम उनकी 5 हैल्थ प्रॉब्लम्स ठीक करने के लिए एक चीज का नाम बताएंगे, जिसे अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकेंगे। उस चीज का नाम है हरड़। इसका आयुर्वेद में बहुत खास महत्व है। इसे कई बिमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानिए प्रॉब्लम के हिसाब से किस तरह इस्तेमाल करें हरड़?

1. स्किन पर एलर्जी होने पर
बारिश के कारण स्किन पर एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए हरड़ काफी फायदेमंद उपाय है। इसके लिए हरड़ के फल को पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं और इसे दिन में 2 बार पीएं। इसके अलावा एलर्जी वाले हिस्से को इस पानी से धोएं।

2. फंगल इंफैक्शन

PunjabKesari
त्वचा पर फंगल इंफैक्शन से राहत पाने के लिए हरड़ के फल और हल्दी को पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। इसे त्वचा पर दिन में 2 बार लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा नजर आएगा।

3. उल्टी और सूजन 
उल्टियां लगने पर हरड़ और शहद को मिक्स करके खाने से इस समस्या में छुटकारा मिलता है। मुंह में सूजन होने पर हरड़ के पानी से गरारे करने से फायदा मिलता है। मसूढ़ों में सूजन होने पर हरड़ के पेस्ट को छाछ में मिक्स करके गरारे करें।

4. कब्ज

PunjabKesari
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हरड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। हरड़ में गैलिक एसिड तत्व होता है जो जो कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और रक्त में प्लाज्मा इंसुलिन बढ़ता है। कब्ज की समस्या होने पर हरड़ के पल्प में चुटकीभर नमक मिला कर खाएं।

5. मोटापा घटाए
हरड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करके वजन कम करने में मदद करती है।

Related News